सिविल लाइंस में फटा केबल बॉक्स, दौलतबाग की बिजली गुल
सिविल लाइंस में फटा केबल बॉक्स दौलतबाग की बिजली गुल
मुरादाबाद, जेएनएन। शुक्रवार की सुबह दौलतबाग की 33केवी लाइन का केबल बॉक्स तेज आवाज के साथ फट गया। इससे आठ मुहल्लों की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा। दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति सुचारु हो पाई।
गर्मी बढने के साथ ही बिजली की आंख मिचौनी का सिलसिला लगातार जारी है। शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों में सबसे ज्यादा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार की सुबह दौलतबाग की 33केवीए की लाइन का सिविल लाइंस अस्पताल के नजदीक केबल बॉक्स फट गया। दोपहर तीन बजे तक फाल्ट ठीक करने के बाद आपूर्ति सुचारु की गई। इस दौरान दौलतबाग, पुराना दसवां घाट, नागफनी, दीवान खाना, किसरौल, झब्बू का नाला, बारादरी, अंडे वालान, चौकी हसन खां, बेलदारान, नवाबपुरा आदि क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सिविल लाइंस में केबल बाक्स में फाल्ट होने की वजह से दिक्कत हुई थी। उसे दूर करने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।