Move to Jagran APP

सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, मासूम समेत सात लोग झुलसे

मुरादाबाद। सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के गाव बराही में शुक्रवार की सुबह चाय बनाते वक्त घरेलू सिलेंडर फट गया। इसमें सात लोग झुलस गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 05:05 PM (IST)
सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, मासूम समेत सात लोग झुलसे
सिलेंडर फटने से मकान में लगी आग, मासूम समेत सात लोग झुलसे

मुरादाबाद। सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के गाव बराही में शुक्रवार की सुबह चाय बनाते वक्त घरेलू गैस सिलेंडर फट गया। आग की चपेट में घर में बैठे मासूम समेत सात लोग झुलस गए। चीखपुकार और सिलेंडर फटने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े। आनन- फानन में 108 एंबुलेंस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मकान में भी आग लगने से करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

loksabha election banner

ऐसे हुई घटना

क्षेत्र के गाव बराही

निवासी अरमान केरला राज्य में सेलून की दुकान चलात है। शुक्त्रवार की सुबह अरमान की पत्‍‌नी सहाना घर पर बच्चों के लिए गैस चूल्हे पर चाय बना रही थी। परिवार की कई अन्य महिलाएं भी बराबर में बैठी हुई थी। इस बीच अचानक चाय बनाते वक्त रेगूलेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। हालाकि परिवार के लोग मकान से बाहर नहीं निकले और कुछ दूरी पर खड़े हो गए। इस बीच रेगूलेटर में आग फैली तो सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। जिसकी चपेट में आने से सहाना पत्‍‌नी अरमान, रहमत जहा पत्‍‌नी हसमत, अवीशा पत्‍‌नी इस्लाम, शहनाज पत्‍‌नी शरीफ, गुलमेराज पुत्री शरीफ, निशा पुत्री सगीर झलस गई। सिलेंडर के दो टुकड़े हो गए। इसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया। कमरे में आग लग गई। चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग घर पहुंचे। घायलों को मकान से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिवार के लोग घायलों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहा डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद निशा, सहाना, रहमत जहा, अवीशा की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहीं मकान में आग लगने से कमरे में रखा बेड, अलमारी, कपड़े, टीवी समेत कई अन्य सामान जल गए। पीड़ित परिवार के मुताबिक करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

ये बोले अधिकारी

थाना प्रभारी सर्वेद्र कुमार शर्मा का कहना है कि मौके पर सिरसी चौकी पुलिस को भेजा गया था। घायलों का उपचार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.