Move to Jagran APP

परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में रामपुर से दिल्ली जाएंगे बसपा कार्यकर्ता, तेजी से चल रहीं तैयारियां

Ambedkar Parinirvana Divas जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर एडवोकेट ने पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्‍यादा संख्या में दिल्ली के दरबार होटल में पहुंचने को कहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 02:19 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 02:19 PM (IST)
परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में रामपुर से दिल्ली जाएंगे बसपा कार्यकर्ता, तेजी से चल रहीं तैयारियां
कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Ambedkar Parinirvana Divas : बहुजन समाज पार्टी ने छह दिसंबर को मनाए जाने वाले संविधान निर्माता डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस की तैयारी आरंभ कर दी है। पार्टी के रामपुर जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर एडवोकेट ने पदाधिकारियों से ज्यादा से ज्‍यादा संख्या में दिल्ली के दरबार होटल में पहुंचने को कहा है। इसके लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 1000 कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा क‍ि प्रत्येक पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाएं क्योंकि चुनाव में ज्यादा समय नहीं है। जो भी पार्टी के द्वारा जिम्मेदारी दी जाए उसको ईमानदारी व मेहनत से निभाने की कोशिश करें। कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। उनका सम्मान सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा किया जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों को हर बूथ पर जाकर प्रचार प्रसार करें। आगे कहा कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार, दुष्‍कर्म व अत्याचार चरम सीमा पर है। जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो गया है। भाजपा सरकार ने झूठे वादे किए। कोई भी वादा पूरा नहीं किया। जनता आने वाले समय में अपने वोट के माध्यम से भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी। इसी प्रकार से समाजवादी सरकार में भी गुंडाराज कायम था। समाजवादी पार्टी के नेता सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों को गाड़ियों में बांधकर घुमाते थे। इसलिए अब जनता बहुजन समाज पार्टी की सरकार को याद कर रही है। बसपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.