Move to Jagran APP

बसपा मुरादाबाद जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश बोले, उनकी पार्टी की सरकार करेगी सर्वजन सुखाय के नारे पर काम

BSP Moradabad District President जिला पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। बसपा समर्थित प्रत्याशियों को हर क्षेत्र में अच्छी सफलता मिली। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव भी बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद है। मिशन 2022 के लिए बसपा बूथ स्तर पर काम कर रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 04:36 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 04:36 PM (IST)
बसपा मुरादाबाद जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश बोले, उनकी पार्टी की सरकार करेगी सर्वजन सुखाय के नारे पर काम
चुनाव में प्रत्याशी का चुनाव करने के साथ समाज में उसकी पकड़ को भी देखने के बाद हाईकमान फैसला करेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। BSP Moradabad District President : जिला पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे। बसपा समर्थित प्रत्याशियों को हर क्षेत्र में अच्छी सफलता मिली। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव भी बड़ी कामयाबी मिलने की उम्मीद है। मिशन 2022 के लिए बसपा बूथ स्तर पर शिद्दत के साथ काम कर रही है। बसपा मुखिया मायावती ने उन्हें मुरादाबाद जिले के जिलाध्यक्ष की कमान दूसरी बार सौंपी है। चुनाव में शानदार छवि के प्रत्याशी का चुनाव करने के साथ समाज में उसकी पकड़ को भी देखने के बाद हाईकमान फैसला करेगा। जनता ने सरकार का बदलने का फैसला ले लिया है। अगली बार सर्वजन सुखाय की सरकार बनेगी। प्रस्तुत है बसपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह से मेहंदी अशरफी की बातचीत के मुख्य अंश...

prime article banner

सवाल : जिले में सर्वसमाज का वोट हासिल करने के लिए क्या नीति बनाई गई है ?

जवाब : बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की नीति के तहत आज तक काम किया है। इसी संकल्प के साथ ही सर्वसमाज का सहयोग बसपा को मिलेगा। समाज का हर वर्ग बहुजन समाज पार्टी के साथ है।

सवाल : मिशन 2022 में बसपा का एजेंडा क्या रहेगा। वोट के लिए लोगों को कैसे अपने साथ जोड़ेंगे ?

जवाब : बहुजन समाज पार्टी सरकार की नीति विकास कराने की रही है। सरकार में कानून व्यवस्था से हर कोई वाकिफ है। बसपा सरकार में ही गन्ने पर 125 रुपये बढ़ाए थे। किसानों के हित में काम किए। हमारी मुखिया ने सबके विकास के काम किए हैं। हमारी सरकार के पिछले कार्यकाल के कार्यों को जनता याद कर रही है। उसमें सभी को साथ लेकर चला गया था, हम फिर उसी कामों के भराेसे जनता के बीच जाएंगे।

सवाल : बेरोजगारी को लेकर आपकी पार्टी ने क्या रणनीति बनाई है ?

जवाब : बेरोजगारी दूर करने के लिए शिक्षकों की भर्ती और पुलिस की भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही सभी समाज के सफाई कर्मी लगाने के लिए भी पार्टी ने निर्णय लिया है। नौजवान बेरोजगार नहीं रहेगा।

सवाल : बसपा कैडर वाली पार्टी है। पार्टी के वोट बैंक पर भी इस बार अन्य दलों की नजर है, उससे मुकाबला कैसे करेंगे ?

जवाब : हम हर एक बूथ पर पूरी तरह मजबूत हैं। हमारा हर कार्यकर्ता पूरी तरह पार्टी के साथ समर्पित भाव के साथ कार्य करता है। लोगों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होता है। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है। इसलिए हमें किसी बात का डर नहीं। बसपा की नीतियों से हर कोई वाकिफ है।

सवाल : पार्टी ब्राह्मणों के वोट को केंद्र में रखकर चुनाव जीतने का ताना बाना बुन रही है, इससे अन्य लोग पार्टी से दूर नहीं होंगे ?

जवाब : 2006 में ही बहुजन समाज पार्टी ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का नारा दिया था। इसके साथ ही ब्राह्मणों के सहयोग से सरकार बनाई थी। चुनावी बिगुल बज चुका है। ब्रह्मा, विष्णु महेश है, हाथी नहीं गणेश है। इससे पार्टी की पूरी नीति साफ है कि बसपा पार्टी में ब्राह्मणों का पूरा मान है। 2022 में सर्वजन सुखाय की सरकार बनेगी। हर आम आदमी का हर काम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.