Move to Jagran APP

बिना हेलमेट बुलेट चलाते मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का भाई, पुलिस ने काटा चालान Moradabad News

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। वाहनों का चालान करने के साथ ही उसे सीज भी किया जा रहा है।

By Ravi SinghEdited By: Published: Sat, 09 May 2020 06:20 PM (IST)Updated: Sat, 09 May 2020 06:18 PM (IST)
बिना हेलमेट बुलेट चलाते मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का भाई, पुलिस ने काटा चालान Moradabad News
बिना हेलमेट बुलेट चलाते मिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का भाई, पुलिस ने काटा चालान Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। शहर के दीनदयाल नगर में रहने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के भाई को यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट बुलेट चलाते पकड़ लिया। हेलमेट न होने पर एक हजार रुपये का चालान काट दिया। आठ माह में एमवी एक्ट के उल्लंघन में पुलिस ने आठवीं बार चालान काटा है।

loksabha election banner

ट्रैफिक पुलिस के उपनिरीक्षक अनिल त्यागी शुक्रवार को पीएसी तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी पीलीकोठी चौराहे की ओर से तेजगति से आ रही एक बुलेट को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रतीक चावला पुत्र प्रमोद कुमार चावला निवासी दीनदयाल नगर रामगंगा विहार, सिविल लाइंस बताया। प्रतीक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। बगैर हेलमेट कांठ रोड पर फर्राटा भर रहे युवक के वाहन का चालान काट दिया। बुलेट पिता प्रमोद कुमार चावला के नाम पर पंजीकृत है। अब तक दस हजार रुपये का चालान काटा जा चुका है। चालान की एक भी किस्त अभी जमा नहीं है। इस बावत एसपी ट्रैफिक सतीश चंद्र ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते जो भी पकड़ा जाएगा, पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

आठ माह में आठवीं बार हुई कार्रवाई

कानून तोडऩे वाली बुलेट का चालान काटने के लिए पुलिस ने जब ई-मशीन खोली तो सभी भौचक्के रह गए। आठ माह के भीतर सात बार पहले भी बुलेट का चालान कट चुका है। चालान की कुल रकम नौ हजार रुपये अब तक जमा नहीं हुई है। बगैर हेलमेट बुलेट चलान के आरोप मेंं पुलिस ने आठवीं बार एक हजार रुपये का चालान काटा और प्रतीक चावला का ड्राइविंग लाइसेंस भी अपने पास जमा कर लिया।

कब-कब कटा चालान

तारीख                               कारण                         जुर्माना

30 सितंबर 2019 -            बिना हेलमेट                - 500 रुपये

06 अक्टूबर 2019 -           बिना हेलमेट -                1000 रुपये

10 दिसंबर 2019 -             बिना हेलमेट -               1000 रुपये

05 जनवरी 2020 -             बिना हेलमेट -                1000 रुपये

02 मार्च 2020 -                  बिना हेलमेट -               1000 रुपये

18 मार्च 2020 -                 बिना हेलमेट -                 1000 रुपये

07 अप्रैल 2020 -              बिना डीएल-हेलमेट -         3500 रुपये

08 अप्रैल 2020 -             बिना हेलमेट -                    1000 रुपये


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.