आप भी जानिए क्या हुआ जब सुहागरात को दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूजे को बताया अनफिट
दुल्हन शाम को विदा होकर ससुराल आ गई। आरोप है कि सुहागरात में नवविवाहित दंपती आपस में भिड़ गए।
मुरादाबाद । एक शादी ऐसी, जो 24 घंटे में ही टूटने के कगार पर खड़ी हो गई। सुहागरात को बंद कमरे में दोनों ने एक दूसरे के साथ मारपीट तक कर दी। परिवार के लोग जमा हुए तो दूल्हा और दुल्हन ने एक दूसरे पर सुहागरात के लिए अनफिट होने का आरोप लगा दिया। रात में ही बिचौलिए को बुलाकर दुल्हन को मायके भेज दिया गया। शुक्रवार को दोनों पक्ष कप्तान के सामने पेश हुए। मामले की जांच महिला थाने को दी गई है। अब पुलिस दोनों का मेडिकल कराएगी।
ये है पूरा मामला
भगतपुर के चकबेरखेड़ा में रहने वाली युवती की शादी भोजपुर के वाजिदपुर गांव में दो दिसंबर को हुई थी। दुल्हन शाम को विदा होकर ससुराल आ गई। आरोप है कि सुहागरात में नवविवाहित दंपती आपस में भिड़ गए। दोनों का हंगामा होता देख परिवार और रिश्तेदार जमा हो गए। दूल्हा और दुल्हन दोनों ने एक दूसरे पर सुहागरात के लिए अनफिट होने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं ससुराल के लोगों ने दुल्हन की डंडों से पिटाई कर दी, उसके शरीर पर बने निशान मारपीट की गवाही दे रहे थे। रात में ही बिचौलिये (शादी कराने वाले) को बुलाया गया। सुबह होने तक दुल्हन को मायके भेज दिया गया। शुक्रवार को दोनों पक्ष एसएसपी के पास पहुंचे। मामले की जांच महिला थाने की इंस्पेक्टर को दी गई। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग बयान लिए। दोनों एक दूसरे का मेडिकल कराने की मांग कर रहे हैं। इंस्पेक्टर रजनी द्विवेदी का कहना है कि दोनों का मेडिकल कराया जा रहा है। दुल्हन पक्ष की ओर से मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
हम अलग होना चाहते हैं : दूल्हा
इस मामले में दूल्हे का कहना है कि सुहागरात में पता चला कि वो किन्नर है, उसके साथ रहकर भविष्य खराब करना है। हम तो उससे अलग होना चाह रहे हैं।
किसी काबिल नहीं है दूल्हा : दुल्हन
दुल्हन का कहना है कि रात में पता चला कि दूल्हा किसी काबिल नहीं है। उसके साथ हम भी नहीं रहना चाहेंगे। पूरे परिवार ने मिलकर उसके साथ मारपीट भी की है।