Move to Jagran APP

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी ब्रजनारायण त्यागी नहीं रहे Amroha News

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी ब्रज नारायण त्यागी ने अपने परिवार में दो पुत्र सुधीर त्यागी व प्रदीप त्यागी तथा बेटी विशाला त्यागी को छोड़ा है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 09:05 AM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी ब्रजनारायण त्यागी नहीं रहे Amroha News
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी ब्रजनारायण त्यागी नहीं रहे Amroha News

मुरादाबाद, जेएनएन: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के करीबी रहे आजादी के दीवाने ब्रज नारायण त्यागी नहीं रहे। 95 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हो गया। वह 1989 से 1995 तक लगातार कांग्रेस के मुरादाबाद जनपद के जिलाध्यक्ष रहे थे। तहसील क्षेत्र के सिरसा कला गांव में 23 अप्रैल 1924 को किसान श्योनाथ ङ्क्षसह त्यागी के घर जन्मे ब्रज नारायण त्यागी ने 1950 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट की थी। वह पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, विश्वनाथ प्रताप ङ्क्षसह, जेपी ग्रुप के चेयरमैन जयप्रकाश गौड़ के करीबी रहे थे। खादर क्षेत्र के विकास में श्री त्यागी की महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। उनके रिश्ते के पौत्र अंशु त्यागी एडवोकेट ने बताया कि ब्रज नारायण त्यागी आजादी के दीवानें रहे थे। आजादी की लड़ाई के दौरान उन्होंने दो बार में 25 दिन इलाहाबाद में जेल काटी थी, लेकिन किसी कारण वश उन्हें स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं मिल सका था। गुलाम भारत में उभरे हसनपुर तहसील के नेताओं में से एक ब्रज नारायण त्यागी का गुरुवार को निधन होने पर उनके पैतृक गांव सिरसा कला में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया है। ब्रज नारायण त्यागी ने अपने परिवार में दो पुत्र सुधीर त्यागी व प्रदीप त्यागी तथा बेटी विशाला त्यागी को छोड़ा है। उनके सगे भतीजे मनोज त्यागी गांव के मौजूदा प्रधान हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.