Body Trade in Moradabad : दिल्ली से भी मुरादाबाद बुलाई जाती हैं काॅल गर्ल, तस्वीर दिखाकर होती है बुकिंग
Body Trade in Moradabad नेटवर्क मुरादाबाद बरेली और लखनऊ तक है। वाट्सएप के जरिए उनके नेटवर्क से जुड़े लोग कालगर्ल के फोटो शेयर करते हैं। उसके हिसाब से ही पैसा बताकर बुकिंग होती है। गिरोह का संचालन करने वाली युवतियां कार से होम डिलीवरी तक करा देती हैं।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Body Trade in Moradabad : बीमा पालिसी बेचने के नाम पर देह व्यापार का धंधा बहुत पुराना है। गिराेह के सदस्य बीमा पालिसी को मिलने का बहाना बनाते हैं। दिल्ली के लक्ष्मीनगर में कई युवतियां देह व्यापार का धंधा कर रही हैं। उनका नेटवर्क मुरादाबाद, बरेली और लखनऊ तक है। वाट्सएप के जरिए उनके नेटवर्क से जुड़े लोग कालगर्ल के फोटो शेयर करते हैं। उसके हिसाब से ही पैसा बताकर बुकिंग होती है। गिरोह का संचालन करने वाली युवतियां कार से होम डिलीवरी तक करा देती हैं। इसका अलग से पैसा लेती हैं।
पुलिस पूछताछ में पता चला कि कालगर्ल को लक्ष्मीनगर के पाश इलाके में किराए के मकान में रखा जाता है। वहां से सीधे भी ग्राहक लड़कियों को पसंद कर अपने साथ ले जाती हैं। दलालों के माध्यम से भी लड़कियों की बुकिंग होती है। तीन हजार से 10 हजार तक लड़कियों की बुकिंग होती है। इसमें आधा हिस्सा लड़की का और आधा दलाल का होता है। शुक्रवार को देर शाम मुरादाबाद के दीनदयाल नगर में भी एक आवास में दिल्ली की तरह की रैकेट संचालित होता पकड़ा गया। इस गिरोह के सदस्य भी बीमा पालिसी के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनके पास लड़कियां भेजता था। एसएसपी ने एक मैसेज पर जांच कराकर छापामारी कराई तो सारी हकीकत सामने आ गई। बीमा कराने के बहाने ग्राहक बनने वालों में कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस काल डिटेल को खंगाल रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के संपर्क में कौन-कौन रहा है। इससे गिरोह के ग्राहकों को भी पसीना छूटने लगा है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बीमा की आड़ में देह व्यापार करने वाले गिरोह के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उनके खिलाफ अपराध बनेगा तो कार्रवाई भी होगी।