बंगाली पूजा में मोर पंख से मिला आशीर्वाद
बंगाली एसोसिएशन की ओर से मनोरंजन सदन में हो रही श्री दुर्गा पूजा में समाज के लोगों से शारीरिक दूरी अपनाई।
जेएनएन,मुरादाबाद : बंगाली एसोसिएशन की ओर से मनोरंजन सदन में हो रही श्री दुर्गा पूजा में समाज के सदस्यों ने शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया। पंडाल में आए भक्तों को मोर पंख से आशीर्वाद दिया गया। पुरोहित आनंद मोहन घोषाल ने विधिवत पूजा करके भक्तों को मां दुर्गा के बारे में बताया। भक्तों ने पूजा अर्चना की। मातारानी का आशीर्वाद लिया। सुख-समृद्धि, कष्टहरण के लिए प्रार्थना कर रहे थे। देश में विकास और कोरोना वायरस के खात्मे की प्रार्थना की। अभिषेक के बाद श्रंगार की रस्म पूरी हुई। इसके बाद महाष्टमी की पूजा का महत्व बताया गया। भगवान राम ने शक्ति की देवी मां की स्तुति की। 108 कमल के फूल एवं 108 देसी घी के दीप जलाकर आरती के बाद मां का पसंदीदा भोग लगाया गया। इसमें गौतम सरकार, सुदीप बनर्जी, असित बनर्जी, अरुण भट्टाचार्य, सोनाली भट्टाचार्य, अतुल जौहरी, आलोकेश बोस, सौरभ चक्रवर्ती, उत्तमा बनर्जी ने व्यवस्था में सहयोग दिया।