Move to Jagran APP

Blast from Potash : जानलेवा बना मक्‍के की फसल को बचाने का तरीका, विस्‍फोट में पति-पत्‍नी झुलसे

Blast from Potash कड़ी मेहनत से तैयार की गई फसलों को बचाने के लिए किसान हर तरीका अपनाने को तैयार रहते हैं। इनमें से कुछ तरीके घातक साबित होते हैं।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 08:36 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 08:36 PM (IST)
Blast from Potash : जानलेवा बना मक्‍के की फसल को बचाने का तरीका, विस्‍फोट में पति-पत्‍नी झुलसे
Blast from Potash : जानलेवा बना मक्‍के की फसल को बचाने का तरीका, विस्‍फोट में पति-पत्‍नी झुलसे

मुरादाबाद, जेएनएन। थाना पाकबड़ा के ऊमरी सब्जीपुर गांव में किसान के घर सुबह साढ़े छह बजे जोरदार धमाका हुआ। वह अपनी पत्नी के साथ घर में पक्षियों को उड़ाने केे लिए हथौड़ी सेे गंधक पीस रहे थे। हादसे में पति-पत्नी दोनों की झुलस गए। किसान का एक हाथ बुरी तरह से फट गया है। पत्नी का चेहरा झुलसा है। परिवार वालों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल का दौरा करके गंधक बेचने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निदेश दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

loksabha election banner

यह है पूरा मामला 

ग्राम ऊमरी सब्जीपुर निवासी जय सिंह पेशे से किसान हैं। जय सिंह ने अपने खेत में मक्का की फसल बो रखी है। मक्का की फसल में पक्षियों का आना लगा रहता है। पक्षी फसल को नुकसान पहुंचाते हैंं। पक्षियों को उड़ाने के लिए जय सिंह हथौड़ी का इस्तेमाल करते हैं। वह उसमें गंधक मिलाकर हथौड़ी में भरकर जमीन पर मार देते हैं। इससे जोर की आवाज होती है और खेत से पक्षी उड़ जाते हैं। इसी को लेकर जय सिंह ने गांव से ही परचून की दुकान से गंधक पोटाश खरीद ली थी। वह अपनी पत्नी ब्रह्मा के साथ मिलकर सुबह को सिल पत्थर पर गंधक पीस रहे थे। तभी अचानक विस्फोट हो गया।  बुधवार को सुबह साढ़े छह बजे की घटना है। विस्फोट की आवाज से कमरों में सो रहे बच्चे भी जाग गए। चीख पुकार मच गयी। विस्फोट आस पड़ोस के घरों के लोगों में हड़कंप मच गया।

कट गई अंगुली 

विस्फोट से जय सिंह के हाथ की अंगुली कट गई और आंखों पर भी असर पड़ा। उधर, पत्नी ब्रह्मा का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। परिजन झुलसे जय  सिंह और पत्नी ब्रह्मा को जिला अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी अमित कुमार आनंद सीओ हाईवे राम सागर और प्रभारी निरीक्षक पाकबड़ा रजनी द्विवेदी ने घटना स्थल का दौरा किया।

 

पांच घंटे बाद पहुंची पुलिस

ऊमरी सब्जीपुर में जय सिंह के घर पर विस्फोट की खबर पूरे गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। लेकिन, पाकबड़ा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। घटना घटित होने के पांच घंटे के  बाद पाकबड़ा पुलिस गांव पहुंची। उसके बाद घटना की जय सिंह के बच्चों से जानकारी कर पुलिस दोनों घायलों का हालचाल लिया। पुलिस के पहुंचने पर लोगों में आक्रोश था।

जांच के बाद होगी दुकानदार पर कारवाई

एसपी सिटी अमित कुमार आनन्द ने किसान जके बच्चों से बात की। बच्चों ने बताया की मक्के के फसल के लिए गांव में की परचून की दुकान से गंधक खरीदी थी। विक्रेता किसान का भाई बताया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि भाई से हमारी नाराजगी है। इसलिए वह आरोप लगा रहा है। मैंने कोई गंधक उसको नहीं बेची है। एसपी सिटी अमित कुमार आनन्द के आदेश पर पाकबड़ा पुलिस ने दुकान की तलाशी ली। लेकिन, दुकान पर कुछ नही मिल सका। इसलिए मामले की जांच करने के बाद ही कारर्वाई कराने का भरोसा दिलाया। 

खुलेआम बिक रहा मौत का सामान

ऊमरी सब्जीपुर गांव में परचून की दुकानों पर खुलेआम मौत का सामान बिक रहा है। इसकी भनक पुलिस को नहीं लगी। गनीमत रही कि धमाके से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैंं। 

अवैध तरीके से विस्फोटक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कारवाई होगी। यह पता लगाया जा रहा है कि जय सिंह ने गंधक पोटाश कहां से खरीदी थी। किसान भी गैर कानूनी काम कर रहा था। उसके खिलाफ भी कारवाई होनी है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 

अमित कुमार आनंद, एसपी सिटी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.