लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, कार्ययोजना का खींचा खाका
आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्ययोजना को अमल में लाने का संकल्प लिया।
मुरादाबाद । आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्ययोजना को अमल में लाने का खाका खींचा हैं। कार्यकर्ता जनता से न सिर्फ सीधा संवाद करेंगे, बल्कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का बखान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा होने की उनसे अपील करेंगे। पार्टी के कार्यक्रम की दी जानकारी भारतीय जनता पार्टी महानगर ईकाई की बैठक आरएन इंटर कालेज में हई। मुख्य अतिथि व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंन्द्र शर्मा ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी दिनों में मेरा घर भाजपा का घर कार्यक्रम शुरू होना है। 12 फरवरी से दो मार्च तक बूथ के हर घर पर कार्यकर्ता भाजपा का झडा लगाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता होगी। पूरे देश में 26 जनवरी को कमल बाइक रैली एक साथ होगी। कमल ज्योति के अंतर्गत कार्यकर्ता पदाधिकारी लाभार्थियों के घर जाकर दीपक जलाएंगे। सरकार की उपलब्धि व ईमानदारी जनता के बीच बताई जाएगी। अभियान से भी कराया अवगत स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना से अवगत कराया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटें हमने 2014 में जीती थीं। इसी लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ना है। क्षेत्रीय मंत्री देवराज सिंह ने कहा कि यह चुनाव महायुद्ध है। हमें महायुद्ध में विजय प्राप्त करनी है। जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा एक बार फिर सरकार बनाएगी। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने कहा कि हर बूथ पर कमल खिलाना है। एक फरवरी से सात फरवरी तक मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक होगी। महापौर विनोद अग्रवाल, गिरीश वर्मा, नत्थू राम कश्यप, डीके शर्मा,वीरपाल सिंह, राहुल शर्मा, किशनलाल सिक्का, राजीव गुप्ता, निमित जायसवाल, अशोक केके, नरेंद्र सिंह, मयंक त्यागी, राखी रस्तोगी, महावीर सिंह, शम्मी भटनागर आदि मौजूद रहे।