Move to Jagran APP

अपने लिए नहीं दूसरों के लिए कार्य करता है भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा मध्यनगर मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रेम चुनरिया में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति और नीति के बारे में बताया गया। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने भाजपा इतिहास और विकास विषय पर प्रकाश डाला।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 10:11 PM (IST)Updated: Tue, 20 Oct 2020 10:11 PM (IST)
अपने लिए नहीं दूसरों के लिए कार्य करता है भाजपा कार्यकर्ता
दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रेम चुनरिया में हुआ

मुरादाबाद, जेएनएन। भाजपा मध्यनगर मंडल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को प्रेम चुनरिया में हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति और नीति के बारे में बताया गया।

loksabha election banner

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने भाजपा इतिहास और विकास विषय पर प्रकाश डाला। नगर विधायक रितेश गुप्ता द्वारा हमारा विचार परिवार विषय पर चर्चा की गई। भाजपा एक पार्टी नही एक परिवार की तरह काम करती है। कोरोना काल में किये गए सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि जिस सेवा भावना के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी ङ्क्षचता न करते हुए हजारों परिवारों की मदद की। महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव एवं हमारा दायित्व विषय के बारे पर विचार रखे। मुंशीराम कश्यप ने ÓÓआज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधाराÓÓ के विषय में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रतीक मित्तल ने और संचालन मंडल महामंत्री सूर्य मोहन शमशेरी ने किया। महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, राजेन्द्र अग्रवाल, नत्थूराम कश्यप, कमल गुलाटी, राहुल सेठी, मुकेश भारद्वाज हरीश भसीन, , महामंत्री सूर्यमोहन भटनागर, विशाल सिंह, पार्षद डॉ. गौरव श्रीवास्तव, डिम्पल सिंह अश्क, पंकज यादव तुषार विश्वास, प्रदीप गोस्वामी, अंजू सक्सेना, वीरू सोनकर आदि मौजूद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.