आरक्षण सूची जारी होते ही पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा
रामपुर में पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी की तयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें भारी मतों से चुनाव जीतने की तैयारियों की रणनीति बनाई गई।
मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर में पंचायतों के आरक्षण की सूची जारी होते ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी की तयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। इसमें भारी मतों से चुनाव जीतने की तैयारियों की रणनीति बनाई गई।
जिला प्रभारी राजीव सिसोदिया ने कहा कि पांच से 10 मार्च तक ग्राम पंचायत की हर गांव में बैठक करनी है। सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। सभी योजना का लाभ हर व्यक्तियों को बिना भेदभाव के दिया जा रहा है। योजनाओं को अमली जामा पहनाय़ा जा रहा है। भाजपा ने डिजिटल कार्ड बनवाने, हर घर मे शौचालय बनवाने का काम किया। भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जी-जान से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कहा किसानों का हित सरकार के लिए सबसे पहले है। किसान और गांव को केंद्र में रखकर ही सरकार योजनाएं बना रही है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा 34 वार्डों में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेगी। जिले के 34 वार्डों मे बैठक क़ा आयोजन किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि भाजपा बूथ जीता-चुनाव जीता मंत्र के साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरेगी। हमें मंडल सेक्टर और बूथ की बैठकें नियमित करते रहना चाहिए। ग्राम पंचायत वार्डों एवं ग्राम सभा पर बैठक एवं ग्राम चौपाल की कार्य योजना तैयार करें। पंचायत चुनाव में पूरी शक्ति से चुनाव लड़ा कर प्रत्याशियों को विजय बनाना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। किसी व्यक्ति या परिवार की नहीं। संचालन जिला महामंत्री हरीश गंगवार ने किया।
इस मौके पर काशीराम दिवाकर, महेंद्र गुप्ता, बीना भारद्वाज, सुभाष भटनागर, सुरेश गंगवार, मोहन सैनी, हरिओम मौर्ये, महासिंह राजपूत, सतनाम बिट्टू, लक्ष्मी सैनी, देवकरन गंगवार, कपिल आर्य, मोहन कुमार लोधी, सुभाष भटनागर, जगपाल यादव, अनुज, जुगेश अरोरा कुक्कू, ख्याली राम लोधी, तरसेम सिंह, महेश मौर्य, अजय सैनी आदि मौजूद रहे।