Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही उलझे भाजपा पदाधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला Moradabad News

कार्यकर्ता से परिचय संवाद में हंगामा होने पर उठकर चले गए स्वतंत्र देव। एमएलसी चुनाव की तैयारियों और बजट पर चर्चा कार्यक्रम में हुए शामिल।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 09:02 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 09:03 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही उलझे भाजपा पदाधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला  Moradabad News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही उलझे भाजपा पदाधिकारी, जानिए क्या है पूरा मामला Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को मुरादाबाद में गुरुवार को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा। व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष की शिकायत पर हंगामा खड़ा हो गया। विवाद शांत नहीं होने पर प्रदेश अध्यक्ष को उठकर चले गए।

loksabha election banner

सर्किट हाउस में चल रही थी बैठक

सर्किट हाउस में एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक से पहले कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में परिचय चल रहा था। इसके बाद कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष आरडी चतुर्वेदी ने उन्हें भाजपा के पूर्व कार्यकर्ताओं की अनदेखी किए जाने का शिकायत पत्र देकर अपनी बात रखी। उनकी बात का जवाब जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह देने लगे। यह बात आरडी चतुर्वेदी को नागवार गुजरी और जिलाध्यक्ष से बीच में न बोलने के लिए कहा। इसको लेकर शोर शराबा होने लगा तो प्रदेश अध्यक्ष ने भी उन्हें जिलाध्यक्ष का सम्मान करने की हिदायत दी। इस पर वे बिफर गए। 

कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जा रहा

उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाया जाता है, निष्ठावान कार्यकर्ता इसलिए पार्टी से दूर जा रहे हैं। बाहर से आए लोगों को पद दिए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शोर करते हुए कई पदाधिकारियों के नाम भी लिए, जिसको लेकर बहस बढ़ गर्ई। प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते लगे। काफी देर शोर-शराबा होता रहा। प्रदेश अध्यक्ष के समझाने के बाद भी जब वह शांत नहीं हुए तो प्रदेश अध्यक्ष उठकर पंचायत भवन में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। इसके बाद सर्किट हाउस से दोपहर में पंचायत भवन में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचे।  पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को इन्कार किया। कहा कि ऐसा कुछ नही हुआ है। कार्यकर्ताओ ने अपनी बात रखी है जिसे सुना गया है। कही विरोध नही हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.