भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए मारामारी, महानगर अध्यक्ष पद के लिए 11 और जिलाध्यक्ष के लिए 13 ने कराया नामांकन
मुरादाबाद जेएनएन। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए मारामारी है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए 11 और जिलाध्यक्ष के लिए 13 ने नामांकन कराया।
मुरादाबाद, जेएनएन। भाजपा में अध्यक्ष पद के लिए मारामारी है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए 11 और जिलाध्यक्ष के लिए 13 ने नामांकन कराया।
12 लोगों ने पर्चा लिया, इसमें 11 लोगों ने पर्चा दाखिल किया
बुद्धि विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार सुबह से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। 12 लोगों ने पर्चा लिया, इसमें 11 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। पर्चा दाखिल करने वालों में दीपक गोयल, राजू कालरा, डिंपल सिंह, मुकेश भारद्वाज, राहुल शर्मा, दिनेश ठाकुर, मुन्ना लाल कश्यप, कमल गुलाटी, हीरा भारती, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा रहे। प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए मनमोहन सैनी ने शहर विधानसभा क्षेत्र से, गेत्रपाल सिंह ने देहात विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन भरा।
जिला अध्यक्ष के लिए आकाश पाल, राजन विश्नोई, जसवीर सिंह, राजपाल चौहान, राकेश चौहान, नवीन चौधरी, डॉ शेफाली सिंह के नाम प्रमुख
जिला अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में आकाश पाल, राजन विश्नोई, जसवीर सिंह, राजपाल चौहान, राकेश चौहान, नवीन चौधरी, डॉ शेफाली सिंह के नाम प्रमुख रहे। नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद महानगर चुनाव अधिकारी कुमार महाराज सिंह, सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा ने कार्यालय में ही बैठकर नामांकन पत्रों की जांच शुरू कर दी।
नामांकन प्रक्रिया में भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे
इस दौरान महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, राजीव गुप्ता मनमोहन सैनी, वीरपाल सिंह नत्थू राम कश्यप, अश्वनी शर्मा मिथुन शर्मा,शमी भटनागर नवदीप टंडन, अमित सिंह अमित शर्मा सुधांशु कौशिक अभिषेक आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी शामिल रहे।