भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम बोले-किसानों को गुमराह कर रही है कांग्रेस
BJP national spokesperson Zafar Islam कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसानों को सशक्त बनाने के लिए कदम उठा रही है। विपक्षी दलों ने ने राष्ट्रहित के बजाय खुद के हित को सर्वोपरि रखा। केंद्र सरकार ने एमएसपी में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की।
मुरादाबाद, जेएनएन। BJP national spokesperson Zafar Islam। मूंढापांडे के भीतखेड़ा खेड़ा में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य जफर इस्लाम रहे। उन्होंने कृषि सुधार कानून पर सरकार का पक्ष रखा। कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यालय पर उन्होंने पत्रकार वार्ता में कानून के बारे में जानकारी दी।
किसान पंचायत में उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों की बेहतरी और बिचौलियों का बंटाधार करने के लिए है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दल इस कानून का विरोध कर किसानों काे गुमराह कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि कांग्रेस ने हमेशा बिचौलियों के समर्थन के लिए विपक्ष कृषि बिल का विरोध कर रहा है।
जफर इस्लाम ने कहा कि भाजपा के विरोधी दल ने किसानों को यह कहकर गुमराह कर रहे हैं कि एमएसपी खत्म हो जाएगी, मंडियां खत्म हो जाएंगी और छोटे किसानों की जमीन हड़प ली जाएगी। जबकि यह तीनों बातें पूरी तरह से झूठ हैं। केंद्र सरकार ने बीते दिनों में किसानों के लिए एतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि कृषि बिल से छोटे किसानों को सबसे अधिक फायदा होगा। अब किसान की मर्जी है कि वो कहीं पर भी अपनी फसल को बेच सकते हैं। जहां पर किसान को अधिक दाम मिलेगा वो वहां बेच सकेगा। कृषि सुधारों से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलेगा। अब तक 12 हजार करोड़ रुपये के धान की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। पंचायत में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह, डॉ. राकेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, ब्लाक अध्यक्ष ललित कौशिक, अशोक तोमर, जगत सिंह, रंजीत सिंह राणा, विजय भान सिंह, दुर्ग पाल सिंह, अमित कुमार राघव आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। मौके पर जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, संजय ढाका, निमित जायसवाल, ओमकार सिंह आदि उपस्थित रहे।