विपक्ष अकेला नहीं लड़ सकता इसलिए गठजोड़
उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने किया संबोधित।
मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि सभी कार्यकताओं को कुछ ना कुछ जिम्मेदारी मिल रही है। यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। विपक्ष हमसे अकेले नहीं लड़ सकता। इसलिए गठजोड़ कर रहे हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए हमें पार्टी के हित में काम करना है। हमें उतावला होने की जरूरत नहीं
सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमारा नेतृत्व हमसे ज्यादा सोचता है। हमें उतावला होने की जरूरत नहीं है। ईमानदारी से काम करना है। बूथ पर मंडल में लोगो से हमें सकारात्मक चर्चा का कार्य करना है। खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान ने कहा कि संगठन में आपने ईमानदारी एवं पराक्रम से काम कर लिया तो पद आपके पास आता ही है। हमारी विचारधारा विकास की है। हमारी पहली इकाई मतदाता एवं बूथ है। भाजपा 2019 में सत्ता में आनी है और मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता हम सभी को मेहनत करनी है। जल्दीबाजी ना करें। रणनीति बनाकर लोगों को पार्टी की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराना है जिससे लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। किया गया भव्य स्वागत
कार्यक्रम में दोनों सूर्य प्रकाश पाल और गोपाल अंजान का भव्य स्वागत किया गया। संचालन नगर महामंत्री राहुल शर्मा ने किया। महामंत्री नत्थू राम कश्यप, पिछला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष चंदर प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, गिरीश भडुला, नगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सोनू विस्तारक, मंडल अध्यक्ष शम्मी भटनागर, नवदीप टंडन, पार्षद एडवोकेट डॉ. गौरव श्रीवास्तव, संजय सक्सेना, आरके सैनी, अनुराग सिंह , हरिश बोरा, सुधाशु कोशिक, अनिल सक्सेना आदि भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।