Move to Jagran APP

जितिन प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा, बोले- भाजपा एक व्यक्ति की नहीं कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाली पार्टी

BJP Leader Jitin Prasad भारतीय जनता पार्टी का देहात विधान सभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को आरएसडी अकादमी में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा नेता जितिन प्रसाद रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 04:44 PM (IST)
जितिन प्रसाद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा, बोले- भाजपा एक व्यक्ति की नहीं कार्यकर्ताओं के बल पर चलने वाली पार्टी
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में जितिन प्रसाद ने बिना नाम लिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना।

मुरादाबाद, जेएनएन। BJP Leader Jitin Prasad : भारतीय जनता पार्टी का देहात विधान सभा क्षेत्र का प्रबुद्ध सम्मेलन शनिवार को आरएसडी अकादमी में हुआ। इसमें मुख्य वक्ता भाजपा नेता जितिन प्रसाद रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने अपने संबाेधन की शुरुआत सवाल जवाब वाले अंदाज में की। पूछा कि आप कैसा प्रदेश और कैसा देश आप चाहते हैं। जो भावना प्रबुद्ध लोगों के मन में बनेगी वही प्रदेश में ओर देश में बनेगी।

prime article banner

बीजेपी किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नही है यहां देश का हित सोचा जाता है। पार्टी किसी एक आदमी के इर्द-गिर्द न घूमकर कार्यकर्ताओं के बल पर चलती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में जो योजनाएं चल रही हैं वह आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जो घोषणा थी उनमें से अधिकांश पूरी की जा चुकी हैं। शौचालय हो, नमामि गंगे हो, उज्ज्वला योजना हो या कोई अन्य योजना।

सभी देश प्रदेश के लोगों का जीवन सुधारने के लिए कारगर साबित हुई हैं। प्रधानमंत्री ने 370 हटाने का निर्णायक फैसला लिया, जबकि इससे पहले के प्रधानमंत्री इसके बारे में सोचने तक से कतराते थे। प्रदेश सरकार की बात करे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदारी मेहनत और लगन कोई उंगली नही उठा सकता। उनकी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के बल पर पार्टी 2022 में प्रदेश में दोबारा सरकार बनाएगी।

साथ आइए, देश को नया भारत के लिए आप सब लोगो का साथ चाहिए। कार्यक्रम में एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, गिरीश वर्मा, महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, राहुल सेठी डा. जी कुमार, डा. विनोद कुमार, 27 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विवेक राज सोनी, अजय दिवाकर, अर्चना शर्मा, विशाल त्यागी, चंद्र प्रजापति, राहुल शर्मा, सुनीता शर्मा, राजीव गुंबर, डा. राजीव वर्मा, शिवम रस्तोगी, सिद्धार्थ अनेजा, एमए पाशा, सोहेल हाशमी, विवेक निर्मल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने और संचालन सतीश चौहान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.