Move to Jagran APP

नगर निगम के वार्ड-37 में फिर लहराया भाजपा का परचम Moradabad News

1236 वोट से भाजपा उम्मीदवार ने जीत हासिल की। वार्ड-37 के पार्षद पद के उपचुनाव में 21 वोट नोटा में डाले गए। जीत के बाद समर्थकों ने किया स्वागत।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 17 Jan 2020 07:11 AM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2020 07:11 AM (IST)
नगर निगम के वार्ड-37 में फिर लहराया भाजपा का परचम  Moradabad News
नगर निगम के वार्ड-37 में फिर लहराया भाजपा का परचम Moradabad News

मुरादाबाद, जेएनएन। नगर निगम के वार्ड-37 में पार्षद पद के लिए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार को कराई गई। सुबह दो घंटे में ही परिणाम घोषित कर दिया गया। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय मिथलेश कुमार को रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया था। कलेक्ट्रेट के एएसडीएम कार्यालय में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। 

loksabha election banner

रिक्त हो गया था पद 

वार्ड 37 में पार्षद नन्हे सैनी की सड़क हादसे में मौत के बाद पद रिक्त हुआ था। जिस पर मंगलवार को चुनाव कराए गए थे। भाजपा ने नन्हे सैनी के पुत्र दीपक सैनी को ही अपना प्रत्याशी बनाया। जबकि, सुरेंद्र पाल सिंह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़े थे और उन्हें कांग्रेस ने समर्थन दिया था। ईवीएम से हुए मतदान में कुल 1999 वोट पड़े थे। मतगणना हुई तो 21 वोट नोटा पर भी डाले गए। भाजपा प्रत्याशी दीपक सैनी को 1607 वोट को मिले, उन्हें 1236 वोट से जीत दर्ज की। उपचुनाव में कुल दो प्रत्याशी मैदान में थे। वहीं कांठ नगर पालिका के वार्ड सात में सदस्य पद का उपचुनाव संपन्न हुआ। यहां पर शकील अहमद सदस्य पद का चुनाव जीता। बैलेट पेपर से हुए मतदान में यहां पर 53 वोट नोटा को दिए गए। 

वार्ड सात के सभासद बने शकील

कांठ नगर पंचायत वार्ड नंबर सात के उप चुनाव में सभासद पद के चुनाव में शकील अहमद ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को 45 मतों से पराजित कर दिया। वार्ड नंबर सात के सभासद महेंद्र सिंह के निधन के उपरांत यह पद करीब छह माह से रिक्त हो गया था। प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में 15 जनवरी को कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर में चुनाव कराया था। तीन प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। एक प्रत्याशी ने शकील अहमद के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया। शकील अहमद और सविता में कांटे का मुकाबला हुआ। तहसील परिसर में एसडीएम प्रेरणा सिंह, क्षेत्राधिकारी बलराम सिंह, तहसीलदार विभा श्रीवास्तव, थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार गौतम की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना की गई। कुल 2047 में से 1399 मतदाताओं ने मतदान किया। शकील अहमद ने 693 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी सविता को 45 मतों से पराजित किया। 53 मत रद हो गए। शकील अहमद के विजय घोषित होने पर उनके भाई डा. मुहम्मद युसूफ के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.