Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

भाजपाइयों ने पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 02:28 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 02:28 AM (IST)
भाजपाइयों ने पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
भाजपाइयों ने पौधारोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

मुरादाबाद, जेएनएन। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण एवं केक काटकर हिदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। महापौर विनोद अग्रवाल के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 48वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान ढाई सौ सैनिटाइजर और पांच हजार मास्क भाजपा के मंडल अध्यक्षों को वितरण के लिए दिए गए। महापौर ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री का जन्मदिन सादगी से मनाया गया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने कहा कि मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों को सैनिटाइजर और मास्क बाटेंगे। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल कटघर मंडल के अध्यक्ष हरीश प्रजापति पार्षदों में प्रभात सक्सेना विद्या शरण उर्फ बिट्टू समेत अन्य पार्षद गण मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर ही मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। राहुल सिंह, विनोद कुमार प्रजापति, विनीत शर्मा, कार्यकर्ताओं ने सादगी ने जन्मदिन को मनाया। वहीं अगवानपुर में भी भाजपाइयों ने पौधारोपण करके मुख्यमंत्री जन्मदिन मनाया। शिव कुमार गुप्ता, अभिनव गुप्ता, संजीव गुप्ता, संजय विश्नोई, अनिल शर्मा, शकर राजपूत, कमल सिंह, अंशुल गुप्ता, विनोद कुमार सैनी, फैजी नकवी, दिनेश वर्मा, सुमन सिंह, कौशल्या देवी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.