Bird flu In Moradabad : भोजपुर थाने के सामने मृत चील मिली, कूड़ाघर में फेंका, ढूंढते रह गए कर्मचारी
पशु चिकित्सा विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही सफाई कर्मियों ने चील को कूड़ा घर में फेंक दिया। काफी खोजने के बाद भी पक्षी के नहीं मिलने पर टीम लौट गई। बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर विभाग लगातार सक्रियता बरत रहा है।
मुरादाबाद, जेएनएन। थाना भोजपुर के सामने एक चील मृत अवस्था में मिली। कुछ ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचना दी। लेकिन, कुछ देर बाद नगर पंचायत सफाई कर्मी उसको उठाकर ले गए। मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा अधिकारी के टीम को चील नहीं मिलने पर वापस चली गई। इसकी वजह से बर्ड फ्लू की जांच के लिए मृत पक्षी को नहीं भेजा जा सका।
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर बस स्टैंड पर थाना के सामने मृत अवस्था में एक चील को ग्रामीणों ने देखा। पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र कुमार को सूचना दी। इतने में ही नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर की तरफ से सफाई कर्मी वहां कूड़ा वाहन लेकर पहुंच गए। उसे उठाकर कूड़े की ट्रैक्टर ट्राली में डाल दिया। इसके बाद पशु चिकित्सा अधिकारी की टीम भी मौके पर पहुंची। चील नहीं मिलने पर वह वापस लौट गई। नगर पंचायत ट्रैक्टर चालक मुहम्मद आरिफ ने बताया कि लगभग एक माह से हमें कई पक्षी मृत अवस्था में मिल रहे हैं। जिनको हम सफाई करते समय कूड़े में डालकर कूड़ा गोदाम में पहुंचा देते हैं। उसने बताया कि आगे से ध्यान रखा जाएगा। जितने भी पक्षी सुबह के समय मिलेंगे उनकी सूचना दी जाएगी। पशु चिकित्सा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना एक पक्षी के मृत होने की मिली थी। इसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंच गई। वहां पर हमें कोई भी मृत पक्षी नहीं मिला, टीम वापस आ गई। आगे से अगर कोई सूचना मिलती है। उसका सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी।
टीम ने नहीं की मृत चील को तलाशने की कोशिश
बर्ड फ्लू को लेकर सभी जगह अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुरादाबाद में भी छजलैट क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद लापरवाही बरकरार है। भोजपुर में चील मिलने की सूचना मिलने पशु चिकित्सा विभाग की टीम पहुंची तो पता चला कि उसका शव कूड़ेदान में डाल दिया है। टीम ने उसके शव तो तलाशने की कोशिश नहीं की और बिना जांच किए ही टीम लौट गई।
मुरादाबाद में नहाते समय बना ली किशोरी की अश्लील वीडियो, कर रहा था ब्लैकमेल, तीन वर्ष की कैद