वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले बहनोई की मौत Sambhal News
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव उदरनपुर खागी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साले बहनोई मौत हो गई।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 12:44 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 01:30 PM (IST)
मुरादाबाद, जेएनएन : रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां बबराला मार्ग पर गांव उदरनपुर खागी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार साले बहनोई मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी वीरपाल (26) अपने दोस्त गांव निवासी मोमराज और साले हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी जमुना सिंह (30) के साथ गुरुवार की रात आठ बजे बाइक से गांव लखनपुर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव गवां बबराला मार्ग पर गांव उदरनपुर खागी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों लोग सड़क पर गिर गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा भिजवाया जहां डॉक्टर ने वीरपाल व जुमना सिंह को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। वहीं मोमराज को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें