विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार की चपेट में आए बिहार के युवक की ट्रेन में बिगड़ी हालत, अस्पताल जाते समय मौत Amroha news

By Narendra KumarEdited By:
Published: Tue, 10 Sep 2019 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 04:30 PM (IST)

तेज बुखार की चपेट में आए बिहार के एक युवक की ट्रेन में हालत बिगड़ गई।

बुखार की चपेट में आए बिहार के युवक की ट्रेन में बिगड़ी हालत, अस्पताल जाते समय मौत Amroha news
बुखार की चपेट में आए बिहार के युवक की ट्रेन में बिगड़ी हालत, अस्पताल जाते समय मौत Amroha news

जोया (अमरोहा)। तेज बुखार की चपेट में आए बिहार के एक युवक की ट्रेन में हालत बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते वक्त उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

बिहार के थाना सहरसा के गांव गुमराहा निवासी हमदेव का बेटा 34 वर्षीय रणधीर अपने भाई रामवीर के साथ बागपत की ओर से आने वाली ट्रेन में बैठकर घर जा रहा था। रजबपुर थाना क्षेत्र के काफूरपुर रेलवे स्टेशन पर रणधीर सिंह की वुखार से हालत बिगड़ गई। ट्रेन से उतरकर निजी चिकित्सक के पास जाते समय वह रास्ते में बेहोश होकर गिर गया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दी। पता चलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को जोया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।