हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्ची झुलसी, हालत नाजुक Moradabad news
आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर कॉलोनी की है।
By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 01:39 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 01:55 PM (IST)
मुरादाबाद। छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही एक मासूम बच्ची हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना थाना मझोला क्षेत्र के कांशीराम नगर कॉलोनी की है।
मूलरूप से बिलारी के रहने वाले पवन सिंह यहां परिवार के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी ममता के अलावा बच्चे चांदनी, सूरज, प्रियांशु और आकांक्षा हैं। पवन सिंह की पत्नी ममता भी मजदूरी करती हैं। गुरुवार को पवन सिंह की चार वर्षीय पुत्री आकांक्षा घर की छत पर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते समय आकांक्षा छत के पास से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तहर झुलस गई। घटना के समय उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही बच्चे की माता-पिता को भी सूचना दी। बच्ची की हालत नाजुक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें