Move to Jagran APP

चुनाव जीतकर घर लौट रहे नव न‍िर्वाच‍ित ग्राम प्रधान पर हमला, आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार

मंडल के रामपुर ज‍िले के स्‍वार में चुनाव जीतकर घर लौट रहे ग्राम प्रधान पर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में चले धारदार हथियारों से नवनियुक्त प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 11:30 AM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 11:30 AM (IST)
चुनाव जीतकर घर लौट रहे नव न‍िर्वाच‍ित ग्राम प्रधान पर हमला, आठ लोग घायल, चार गिरफ्तार
10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है।

मुरादाबाद, जेएनएन। मंडल के रामपुर ज‍िले के स्‍वार में चुनाव जीतकर घर लौट रहे ग्राम प्रधान पर दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में चले धारदार हथियारों से नवनियुक्त प्रधान समेत आठ लोग घायल हो गए। प्रधान की हालत नाजुक देख स्वजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गए। पुलिस ने दोनों पक्षो के 14 आरोपितों को नामजद कर 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

loksabha election banner

घटना थाना मिलक खानम क्षेत्र के बिहारीनगर की है। बिहारी नगर गांव से गुरदेव सिंह एवं तुफैल अहमद प्रधानी का चुनाव लड़े। सोमवार को मतगणना के बाद गुरदेव सिंह को नवनिर्वाचित प्रधान घोषित किया गया। प्रधान प्रमाण पत्र लेकर घर लौट रहा था। समर्थक गांव पहुंचने पर ढोल नगाडों एवं फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहे थे। इस दौरान हारे हुए प्रधान तुफैल अहमद के समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान समेत उसके समर्थकों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों ओर से चले धारदार हथियारों में नवनिर्वाचित प्रधान समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के आने पर प्रधान एवं घायलों को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सक ने नवनिर्वाचित प्रधान की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने गुरदेव सिंह, सुखदेव सिंह, हरेन्द्र सिंह, भाग सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, निशान सिंह, बूटा सिंह, भूपेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, विरेन्द्र सिंह, मंगल सिंह, युवराज सिंह, अमन सिंह व दस अज्ञात लोगो के खिलाफ बलवे की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुरदीप सिंह, युवराज सिंह, विरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में दबिशें दे रही है। थानाध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने बताया की दोनो पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ ग्राम मरुल्लाहपुर के प्रधान जयप्रकाश चुनाव जीत कर अपने घर जा रहे थे कि पूर्व प्रधान रमेश कुमार ने अपने घर के पास रोककर गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट शुरु कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महेन्द्र, अनिल कुमार, हरप्रसाद, मोहन लाल को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.