विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ATS Office : आतंक‍ियों से न‍िपटने के ल‍िए यूपी पुलिस की पहल, मुरादाबाद में बनेगा एटीएस का नया कार्यालय

By Narendra KumarEdited By:
Published: Wed, 01 Dec 2021 05:10 PM (IST)

ATS Office in Moradabad स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जमीन देने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। ...और पढ़ें

कटघर, पाकबड़ा, सिविल लाइंस थाने में जमीन चिह्नित की गई।
कटघर, पाकबड़ा, सिविल लाइंस थाने में जमीन चिह्नित की गई।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ATS Office in Moradabad : आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) का नया कार्यालय स्थापित करने के लिए पुलिस विभाग ने जमीन खोज ली है। पुलिस विभाग ने तीन स्थानों में जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही एसएसपी ने एटीएस यूनिट को अस्थायी रूप से एक कमरा पुलिस लाइन में दे दिया है।

एसएसपी ने बताया कि जब तक नए कार्यालय का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक अस्थायी कार्यालय से एटीएस की यूनिट अपना काम करती रहेगी। मुरादाबाद मंडल के सभी जनपद संवेदनशील है। बिजनौर, रामपुर ,सम्भल के साथ ही अमरोहा में कई आतंकवादी संगठनों से जुड़े लोगों को पकड़ा गया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मुरादाबाद में एटीएस यूनिट का कार्यालय बनाया जा रहा है। पुलिस विभाग की ओर से एटीएस के कार्यालय के जमीन देने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एटीएस कार्यालय के लिए कांठ रोड के साथ ही पाकबड़ा और कटघर थाना क्षेत्र में जमीन को चिह्नित कर लिया गया है। इन तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस विभाग की जमीन है। स्थलीय निरीक्षण करने के बाद जमीन देने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। इसके साथ ही वैकल्पिक दफ्तर के लिए पुलिस लाइन में एटीएस यूनिट को एक नया कमरा आवंटित कर दिया गया है। एटीएस का नया कार्यालय जब तक मुरादाबाद में नहीं बनता है, तब तक पुलिस लाइन स्थित कार्यालय से एटीएस की यूनिट अपना काम करती रहेगी।

​​​​​यह भी पढ़ें :-

ज‍िंदा होने के बावजूद शवगृह में पड़ा रहा कर्मचारी, न‍िजी अस्‍पताल ने भेजी र‍िपोर्ट, कहा-नहीं चल रही थी नब्‍ज

Covid-19 Omicron Variant : कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से नहीं घबराएं, इन बातों का ध्‍यान रख खुद को बनाएं सुरक्ष‍ित

मुरादाबाद में सपा कार्यकर्ताओं की बड़ी चूक, दुष्कर्म पीड़िता के बजाय पूर्व सांसद फूलन देवी को दे दी श्रद्धांजलि

CBI In Moradabad : बैंक मैनेजर और दलाल को साथ ले गई सीबीआइ, टीम ने रातभर खंगाले दस्‍तावेज