प्रेमी के कहने पर आशा ने लिखी सामूहिक दुष्कर्म की झूठी पटकथा Amroha News
आशा का प्रेमी आरोपित है। वह जेल में था लेकिन हाल ही में जमानत पर बाहर आया है। उसी के कहने पर उसने दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए यह पटकथा लिखी थी।
अमरोहा। औद्योगिक नगरी गजरौला में स्वास्थ्य विभाग की एक आशा ने प्रेमी के कहने पर चार लोगों को फंसाने के इरादे से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की झूठी पटकथा लिख दी। आशा ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने आशा के बताए घटनास्थल का जायजा लिया। पूछताछ करने के बाद जांच में मामला झूठा निकला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले रखा है।
नगर के एक मुहल्ले की आशा का आरोप है कि वह रविवार की तड़के चार बजे घूमने निकली थी। फाजलपुर रेलवे फाटक के पास एक गांव निवासी चार लोगों ने उसे उठाकर कुछ दूरी पर सुनसान जगह में उसके साथ दुष्कर्म किया फरार हो गए। इसके बाद वह थाने गई। पुलिस में जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल स्थल का जायजा लिया तो वहां भी कुछ भी साक्ष्य नहीं मिले। कुछ देर बाद अंधेरे में ही पीडि़ता मामले की तहरीर लिखवाकर ले आई। जबकि अंधेरे में कोई दुकान भी नहीं खुली थी। इन ङ्क्षबदुओं को लेकर पुलिस का माथा ठनक गया। पुलिस आशा को लेकर जहां पर तहरीर लिखवाई थी, वहां पर लेकर गई। दुकानदार ने बताया कि दो व्यक्ति आशा के साथ में थे। पुलिस ने जब आशा से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने एक प्रेमी व दूसरे मुहल्ले के व्यक्ति का नाम बताया। पुलिस ने दबिश देकर एक को पकड़ लिया, जबकि प्रेमी फरार हो गया। पुलिस ने आशा व पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उन्होंने मामले को झूठा बताया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। हालांकि बाद में पुलिस ने आशा व पकड़े गए व्यक्ति को कार्रवाई की हिदायत देकर छोड़ दिया। बता दें कि यह मामला एक हत्याकांड से जुड़ा हुआ है।
आशा द्वारा थाने में पहुंचकर सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच व पूछताछ की तो मामला झूठा निकला। उसने अपने प्रेमी के कहने पर यह पूरी पटकथा लिखी थी। चूंकि उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। इसलिए दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने के लिए यह प्लाङ्क्षनग बनाई गई थी।
-डीके शर्मा, प्रभारी निरीक्षक, गजरौला।