शमशोई हत्याकांड में जांच करने पहुंचे एएसपी, लोगों से ली जानकारी Moradabad News
एडीजी स्टॉफ में तैनात एएसपी ने किया घटना स्थल का दौरा। आरोपितों घर पहुंचे पड़ोसियों से की जानकारी। संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश।
सम्भल,जेएनएन। शमशोई गांव में हुई सपा नेता व उसके बेटे की हत्या के मामले में सोमवार को एडीजीस्टॉफ में तैनात एएसपी जांच करने के लिए पहुंचे। पहले वह आरोपितों के घर पहुंचे, लेकिन यहां ताला लटका देख पड़ोसियों से जानकारी की। उसके बाद उन्होंने घटना स्थल का दौरा किया और पीडि़त परिवार से मामले की जानकारी ली।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव शमशोई निवासी सपा नेता छोटे लाल दिवाकर व इसके बेटे सुनील दिवाकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जितेंद्र शर्मा, इसके बेटे शर्मेंद्र शर्मा, रामेंद्र शर्मा, उपेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा, गजेंद्र ङ्क्षसह को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने जितेंद्र शर्मा, शर्मेंद्र शर्मा और गजेंद्र ङ्क्षसह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब भी तीन आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस उन्हें पकडऩे के लिए दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक हाथ नहीं आए। सोमवार को एडीजी स्टॉफ में तैनात एएसपी व शिकायत प्रकोष्ठ अधिकारी ओमप्रकाश यादव हत्याकांड की जांच करने के लिए पहले चन्दौसी के मुहल्ला तेगबहादुर कालोनी स्थित आरोपित रामेंद्र शर्म के आवास पर पहुंचे, लेकिन घर में ताला लटका हुआ था। इसके बाद आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद वह गांव चले गए और घटना स्थल का दौरा किया। पीडि़त परिवार से भी जानकारी की। इस दौरान सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कहा कि अभी तक पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि दो अज्ञात लोगों का भी पता नहीं लगा सकी है। उन्होंने गिरफ्तारी व पीडि़त परिवार को सुरक्षा दिए जाने के साथ-साथ शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की।
चार लोग अपने आप को बता रहे हैं निर्दोष, जांच शुरू
सपा नेता व उसके बेटे की गोली मारकर हत्या करते वक्त घटना स्थल पर वीडियो बनाई गई थी। उस वीडियो में पिता पुत्र गोली मारते हुए दिख रहे हैं। जबकि पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तभी चार लोग अपने आप को निर्दोष बता रहे हैं। इस मामले की शिकायत एडीजी से भी की गई। बताया जाता है कि इस घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया इसी बात की जांच करने के लिए एएसपी आए थे। उन्होंने चन्दौसी आरोपित के पड़ोसियों से भी जानकारी की घटना के बाद क्या वह लोग घर पर ही मौजूद थे।