विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सामूहिक दुष्कर्म व अश्‍लील वीडियो बनाने का आरोपित मदरसा संचालक गिरफ्तार, Moradabad news

By Narendra KumarEdited By:
Published: Fri, 21 Jun 2019 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 11:28 AM (IST)

पीपलसाना गांव में फुरकान सर के नाम से पहचान रखने वाले मदरसा संचालक को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सामूहिक दुष्कर्म व अश्‍लील वीडियो बनाने का आरोपित मदरसा संचालक गिरफ्तार, Moradabad news
सामूहिक दुष्कर्म व अश्‍लील वीडियो बनाने का आरोपित मदरसा संचालक गिरफ्तार, Moradabad news

मुरादाबाद: पीपलसाना गांव में फुरकान सर के नाम से पहचान रखने वाले मदरसा संचालक को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने महानगर के गलशहीद इलाके की एक युवती को पढ़ाई जारी रखने में मदद करने का भरोसा दिलाकर हमदर्दी जताकर शिकार बनाया। इसके साथ अन्य लोगों ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया है। 

कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर किया था बेहोश 

थाना गलशहीद की रहने वाली युवती ने 11 जून को थाना भोजपुर में मुकदमा लिखाया। उसका कहना है कि फुरकान ने उसका बीए में दाखिला कराने और आगे पढ़ाने में मदद की। दो साल पहले फुरकान ने शिवानंद भटनागर के घर पीपलसाना में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद फुरकान, शाहनवाज उर्फ सानू, मुहम्मद गौस उर्फ गुड्डू और दो अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपितों ने अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपित उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे। वह गर्भवती हुई तो आरोपितों ने उसका जबरन गर्भपात करा दिया। वह इज्जत की खातिर चुप रही।

वीडियो वायरल करने की धमकी दी 

25 मई को फुरकान ने सारी हदें पार कर दीं। बोला, छोटी बहन को लेकर आओ, वरना तुम्हारी वीडियो वायरल कर दूंगा। इतना ही नहीं दबाव बनाने के लिए फुरकान ने उनके घर कोरियर से उसकी अश्लील सीडी भी भेज दी। पीडि़ता ने मामले में सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। प्रभारी निरीक्षक चन्द्रवीर सिंह ने बताया कि फुरकान पुत्र मुख्त्यार अहमद निवासी ग्राम पीपलसाना, थाना भोजपुर को पीपलसाना बस स्टैन्ड से गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप