बरेली में करंट लगने से अमरोहा निवासी दारोगा के बेटे की मौत Amroha news
सौरभ नीट की तैयारी कर रहा था। वह सुबह जिम जाने के लिए उठा था। कुंडी लगाते समय यह हादसा हुआ।
By Narendra KumarEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 01:03 PM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 01:03 PM (IST)
अमरोहा। बरेली में बिहारीपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह के पुत्र सौरभ की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा सुबह सात बजे डोर बेल में करंट आने की वजह से हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बरसात हो रही थी और चौकी में नीचे पानी भरा था।
दारोगा देवेंद्र सिंह मूल रूप से अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र के खूबी गांव के रहने वाले हैं। सौरभ नीट की तैयारी कर रहा था। वह सुबह जिम जाने के लिए उठा था। कुंडी लगाते समय यह हादसा हुआ। सौरभ दारोगा देवेंद्र सिंह का इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिजन शव लेकर बरेली से अमरोहा के लिए रवाना हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें