Move to Jagran APP

महिला की हत्‍या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, वारदात के बाद शौचालय में छ‍िपाया था शव

देवी सिंह ने राजेश देवी से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। उसी विवाद के चलते हत्या कर दी थी। पुलिस ने देवी सिंह व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेटा सुनील व उसकी पत्नी मनीषा फरार चल रहे थे।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 05:38 PM (IST)
महिला की हत्‍या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार, वारदात के बाद शौचालय में छ‍िपाया था शव
गांव फैयाजनगर में शौचालय के गटर में छुपा दिया था शव।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा में पैसों के विवाद में महिला की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एक दंपती पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। काबिलगौर है कि रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव फैयाजनगर निवासी वेद सिंह की पत्नी राजेश देवी बीती छह दिसंबर को अचानक लापता हो गई थीं।

loksabha election banner

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। बाद में पुलिस ने 12 दिसंबर को उनका शव पड़ोसी देवी सिंह के घर के आंगन में स्थित शौचालय के गटर से बरामद किया था। उनकी हत्या कर शव को वहां छुपा दिया गया था। इस मामले में वेद सिंह ने पड़ोसी देवी सिंह, उसकी पत्नी, पुत्र व पुत्रवधु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दरअसल देवी सिंह ने राजेश देवी से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। उसी विवाद के चलते हत्या कर दी थी। पुलिस ने देवी सिंह व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बेटा सुनील व उसकी पत्नी मनीषा फरार चल रहे थे। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार को फरार चल रहे हत्यारोपित दंपती को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर पकड़ा : सम्‍भल के असमोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से खनन कर मिट्टी को ढो रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा है। जहां जांच के दौरान खनन संबंधी कोई अनुमति न दिखाने पर ट्रैक्टर ट्राली को सीज करने के साथ ही खनन विभाग को सूचना दी है। थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस की सख्ती के चलते खनन माफिया में खलबली मची हुई है। गुरुवार की रात को मढ़न चौकी प्रभारी रोशन सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र के गांव शाहपुर डसर के जंगल में अवैध खनन चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। जहां चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी। जहां मौके से पुलिस टीम ने खनन कर मिट्टी ढो रहे एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने मौके से ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ करते हुए खनन संबंधी कागज मांगे तो वह मौके पर कोई कागज नहीं दिखा सका। साथ ही उसने अपना नाम भूरा निवासी मुहल्ला इस्लामनगर थाना पाकबड़ा बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.