Move to Jagran APP

बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

548

By RashidEdited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 11:21 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 11:21 AM (IST)
बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह
बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे अमित शाह

मुरादाबाद : लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों शुरू कर दी हैं। भाजपा ने बूथ जीतो चुनाव जीतो के मंत्र पर काम करते हुए इस बार प्रत्येक बूथ पर पचास फीसद मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसीलिए भाजपा सबसे पहले बूथ को मजबूत करने में जुटी है।

loksabha election banner

दूसरा बूथ सम्मेलन गजरौला के रमाबाई डिग्री कालेज के मैदान में दो फरवरी को 

सूबे में दूसरा बूथ सम्मेलन गजरौला के रमाबाई डिग्री कालेज का मैदान में दो फरवरी होगा, उसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बूथ अध्यक्षों से संवाद करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। सम्मेलन बूथ अध्यक्षों का है। इसमें बूथ अध्यक्ष के अलावा सेक्टर संयोजक, संयोजक प्रभारी, जिले के पदाधिकारी और पश्चिम क्षेत्र व प्रदेश पदाधिकारी होंगे। 10 से 15 बूथों पर बने संयोजकों को बूथों अध्यक्षों को सम्मेलन में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी है। मुरादाबाद महानगर से 10 बसें और जिले से 40 बसें जाएंगी।

पार्टी की संयुक्त बैठक में तैयारियों को दिया अंतिम रूप

भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर की संयुक्त बैठक में दो फरवरी के बूथ सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। सर्किट हाउस में मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र के मंत्री पवन गोयल ने कहा की यह पश्चिम का सबसे बड़ा सम्मेलन है। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसमें जिला, महानगर, मंडल, सभी मोर्चा के पदाधिकारी बूथ अध्यक्षों के साथ शामिल होंगे। इसके लिए विधानसभा स्तर पर बसों की व्यवस्था करनी है। इसकी तैयारियों को लेकर 30 व 31 को मंडल की बैठकें होंगी। महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मेलन में जाना है। मंडल की टीम इस पर काम करे। महानगर से दस बसें जाएंगी। लगभग 600 की संख्या में महानगर से पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मेलन में जाएंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा व संचालन महानगर महामंत्री राहुल शर्मा ने किया। महापौर विनोद अग्रवाल लोकसभा सहसंयोजक मनमोहन सैनी, महानगर महामंत्री गिरिश वर्मा, वीरपाल सिंह, नत्थू राम कश्यप, जिला महामंत्री आकाश पाल, मीडिया प्रभारी महानगर राजीव गुप्ता सहित जिले, महानगर के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

भाजपा के बूथ सम्मेलन की तैयारियों का भूमि पूजन से श्रीगणेश

गजरौला में औद्योगिक नगरी के रमाबाई आंबेडकर कालेज के मैदान पर दो फरवरी को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन लगभग पक्का हो गया है। इसी हिसाब से यहां मंगलवार को तैयारियों का श्रीगणेश कर दिया गया। पार्टी के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भूमि पूजन कर मैदान में मंच समेत अन्य काम शुरू कर दिए गए। रमाबाई आंबेडकर कालेज के मैदान पर भूमि पूजन के लिए मंगलवार सुबह से ही भाजपाई जुटना शुरू हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार त्यागी, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय कुमार, जिला प्रभारी श्रीश चन्द शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोगा, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र ङ्क्षसह के साथ आयोजकों ने भूमि पूजन कराया।

शाह का जुबिलेंट तो सीएम का सांसद के फार्म हाउस पर उतरेगा हेलीकॉप्टर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकॉप्टर जुबिलेंट फैक्ट्री परिसर में तो सीएम योगी आदित्यनाथ का सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर के फार्म हाउस पर उतरवाने की पार्टी के लोग योजना बना रहे हैं। यहां से दोनों को सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा। यही दोनों स्थान कार्यक्रम स्थल से पास बैठ रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से भी इन्हें ही बेहतर माना जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.