अहोई अष्टमी आज, महायोग से हुई दिन की शुरुआत, माताएं रखेंगी निर्जल व्रत
अहोई अष्टमी पर आज माताएं अपनी संतानों की सलामती के लिए व्रत रखेंगी। अहोई अष्टमी के दिन रवि पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे महायोग बन रहे हैं। यह योग सूर्योदय से लेकर सुबह आठ बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है।
अमरोहा, जेएनएन। अहोई अष्टमी का त्योहार आज जिलेभर में परंपरात तरीके से मनाया जाएगा। सभी माताएं अपनी संतान की सलामती के लिए अष्टमी का व्रत रखकर लंबी उम्र की की कामना करेंगी।
लिहाजा अहोई अष्टमी की पूर्व संध्या पर महिलाओं की भीड़ रही। बाजार से पूजा अर्चना की जरूरी सामग्री खरीदी।अहोई अष्टमी का त्योहार आज जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह त्योहार माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। जिसको लेकर माताओं ने पहले से ही तैयारियां करनी शुरू कर दी है। आज सभी माताएं अपनी संतान की सलामती के लिए अहोई अष्टमी का निर्जल वृत रखेंगी। शाम को विधिवत बेटी-बेटों का तिलक कर उनके हाथों से पानी ग्रहण कर अपने व्रत का परायण करेंगी। लिहाजा अहोई अष्टमी की पूर्व संध्या पर बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। अष्टमी पूजन के लिए सोने-चांदी की अहोई माता के साथ अन्य सामग्री की जमकर खरीदारी की। कोट बाजार, शफातपोता, कटरा बाजार, बड़ा बाजार, जट बाजार, सर्राफा बाजार में खरीदारी को लेकर महिलाओं की भीड़ रही।
अहोई अष्टमी पर बन रहा महायोग
मुरादाबाद के पंडित केदारनाथ मिश्रा ने बताया कि अहोई अष्टमी के दिन रवि पुष्य योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे महायोग बन रहे हैं। दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि नामक योग से हो रही है, यह योग सूर्योदय से लेकर सुबह आठ बजकर 45 मिनट तक रहने वाला है। यानी दिन की शुरुआत इस महायोग से हो रही है। सर्वार्थ सिद्धि योग सभी योगों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।