प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरे शिवसेना कार्यकर्ता
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया।
By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 19 Jul 2019 12:10 PM (IST)
मुरादाबाद। प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट में जाकर जोरदार नारेबाजी व प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भारी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर में जमा हुए। यहां पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। सम्भल में अपराधियों द्वारा पुलिस कर्मियों की हत्या इसका जीता जागता प्रमाण है। सरकार अपराध पर अंकुश लगाने में विफल हो गई है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें