Move to Jagran APP

दुष्कर्म के बाद आरोपित ने ही जलाया था किशोरी को गिरफ्तार Sambhal news

दुष्कर्म के बाद आरोपित ने ही किशोरी को जलाया था। आरोपित को कस्बा सिरसी के बिलारी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 11:35 AM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 11:35 AM (IST)
दुष्कर्म के बाद आरोपित ने ही जलाया था किशोरी को गिरफ्तार Sambhal news
दुष्कर्म के बाद आरोपित ने ही जलाया था किशोरी को गिरफ्तार Sambhal news

सम्भल : नखासा के एक मुहल्ला में दुष्कर्म के बाद आरोपित ने ही किशोरी को जलाया था। उसकी हालत गंभीर है। डीएम और एसपी ने ब्रीफिंग में आरोपित के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। 

loksabha election banner

डीएम व एसपी ने बताया कि नखासा के एक कस्बा स्थित मुहल्ला निवासी किशोरी गुरुवार को घर पर अकेली थी। उसकी मां कस्बे में ही डॉक्टर के पास उपचार कराने के लिए गई थी, तभी आरोपित घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद किशोरी की मां आ गई और शोर मचा दिया। आरोपित ने किशोरी पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। उसका उपचार दिल्ली में चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि रात में ही आरोपित जीशान को कस्बा सिरसी के बिलारी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के अलावा दुष्कर्म, हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित दुष्कर्म के प्रयास की बात कह रहा है। जांच के बाद ही इसका पता चल सकेगा।

रात में ही बना दी गईं थी चार टीमें

दुष्कर्म के बाद पीडि़ता को आग लगाने की घटना की सूचना से पुलिस में खलबली मच गई। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, सीओ केके सरोज, थाना प्रभारी देवेंद्र ङ्क्षसह धामा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। एसपी ने इस मामले में आरोपित को पकडऩे के लिए चार टीमें गठित कर दी थी। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह किशोरी से फोन पर वार्तालाप करता था।

आइजी ने भी किया घटना स्थल का दौरा, पड़ोसियों से ली जानकारी

सम्भल: नखासा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के प्रयास के मामले में आइजी रमित शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया। आइजी ने पड़ोसियों के साथ ही आसपास के अन्य लोगों से घटना की जानकारी ली।

शुक्रवार को नखासा थाना क्षेत्र में हुई घटना को लेकर पुलिस प्रशासन में खलबली मची रही।  दिन भर कोई न कोई पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पीडि़ता के घर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाता रहा। एसपी यमुना प्रसाद व एएसपी आलोक कुमार जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और आस पड़ोस के लोगों से घटना की बाबत जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आइजी रमित शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे और अधीनस्थों के साथ आस पड़ोस के लोगों से घटना से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 

आरोपित बोला मां ने मुकदमे फंसाने की दी धमकी, इसलिए जलाया 

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि किशोरी की मां दवाई लेने गई थी तभी वह घर में घुस गया। उसके दुष्कर्म का प्रयास किया तब तक उसकी मां आ गई। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग आ गए। समझौते की बात चल रही थी तभी किशोरी की मां ने मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर युवक ने युवती पर केरोसिन डालकर आग लगा दी और मौके से भाग गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.