राज्यपाल 17 को आएंगी, तैयारियों में जुटा प्रशासन Rampur News
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए भी निर्देशित किया।
रामपुर, जेएनएन। राज्यपाल आनंदी बेन पेटल 17 फरवरी को रामपुर आएंगी। उनके आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपुर को निर्देशित किया कि वे पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाएं। राज्यपाल द्वारा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, थाना सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही स्वयं सहायता समूह एवं जनपद में विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए विशेष कार्यों की समीक्षा, लाभार्थियों से मुलाकात एवं स्थलीय निरीक्षण का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके का निरीक्षण करके सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के लिए भी निर्देशित किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। दूसरी ओर प्रदेश के जलशक्ति राज्यमंत्री बल्देव औलख ने लखनऊ में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होने बताया कि राज्यपाल रात्रि विश्राम भी करेंगी और रजा लाइब्रेरी भी जाएंगी।