Move to Jagran APP

Lockdown: जनपद में राशन का खाद्यान्न वितरण कराने की प्रशासन ने की तैयारी Amroha News

1 अप्रैल की सुबह आठ बजे से वितरित किया जाएगा राशन का खाद्यान्न। दुकान पर जमा नहीं होंगे चार से ज्यादा लोग डीलरों को दिए निर्देश।

By Ravi SinghEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 05:30 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 05:30 PM (IST)
Lockdown: जनपद में राशन का खाद्यान्न वितरण कराने की प्रशासन ने की तैयारी Amroha News
Lockdown: जनपद में राशन का खाद्यान्न वितरण कराने की प्रशासन ने की तैयारी Amroha News

अमरोहा,जेएनएन। जनपद में एक अप्रैल की सुबह आठ बजे से राशन के खाद्यान्न का वितरण होगा। इसके लिए प्रशासन ने पूरी व्यवस्था कर ली है। डीलरों को निर्देशित किया गया है कि वह चार से ज्यादा लोगों को दुकान पर जमा न होने दें। साथ ही लॉक डाउन की शर्तों का पालन करें। अगर कोई अव्यवस्था फैलाता है तो उसकी सूचना फौरन पुलिस को दें ताकि, समय रहते उसको नियंत्रित किया जा सके।

loksabha election banner

लॉक डाउन के चलते सरकार ने गरीबों को निश्शुल्क राशन खाद्यान्न वितरण कराने का फैसला लिया है। इस संबंध में उसके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। एक अप्रैल की सुबह आठ बजे से खाद्यान्न का वितरण प्रत्येक दुकान पर किया जाएगा। इसके शांतिपूर्ण वितरण के लिए प्रशासन द्वारा बंदोबस्त किए गए हैं। इस संबंध में एआरओ प्रतिमा शर्मा ने बताया शहरी व देहात क्षेत्र के डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित समय पर पात्रों को खाद्यान्न बांटने का कार्य शुरू करें। चार से ज्यादा लोगों को बिल्कुल जमा न होने दें। उनके बीच शारीरिक दूरी का भी ख्याल रखा जाए। इस बीच प्रशासन के नोडल अधिकारी भी दुकानों पर मौजूद रहेंगे। उनके द्वारा एक प्रारूप पर पूरा विवरण नोट किया जाएगा।

उपजिलाधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि फ्री में राशन का खाद्यान्न बंटेगा, ऐसे में आपाधापी का माहौल भी बन सकता है। इसलिए डीलरों व नोडल अधिकारियों से कहा गया है कि जरा भी व्यवधान होने पर पुलिस को अवगत कराएं। सभी अंतोदय कार्ड धारकों, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों, जॉब कार्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक व दिहाड़ी मजदूरों राशन का खाद्यान्न मिलेगा। इसलिए सभी लोग धैर्य बनाए रखें।

सुबह 9 से 12 बजे तक खुलेंगी आटा चक्की व दुकानें

अमरोहा: अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने कहा कि जनपद में लोगों को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की आपूर्ति के प्रशासन प्रयासरत है। अब आटा चक्की से प्रात: 9 से 12 बजे तक ही आटा खरीदा जा सकेगा। शेष समय में चक्की आटा की पिसाई का कार्य करेगी। लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति की दुकानों को सुबह 9 से 12 बजे तक ही खोला जाएगा।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.