Moradabad News: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Objectionable comment on CM Yogi डिलारी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी साजिद ने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हिंदू धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदुओं समाज के साथ भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया।
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Objectionable comment on CM Yogi: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी के साथ ही हिंदू समाज पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसकी जानकारी मिलने भाजपा नेता ने थाना डिलारी पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पर कार्रवाई की।
डिलारी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी साजिद ने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। हिंदू धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक बातें लिखी। इसकी जानकारी मिलने पर हिंदुओं समाज के साथ भाजपा नेताओं में आक्रोश फैल गया। गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सैनी को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने थाना डिलारी पुलिस को अवगत कराया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।