Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 26 November 2021 : आज इन राश‍ि के लोगों की बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ें आज का राश‍िफल

Aaj ka Rashifal 26 November 2021 आज का दिन आपके अध्ययन अध्यापन एवं विद्या सफलता के लिए अच्छा एवं सर्वश्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 06:52 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 06:52 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 26 November 2021 : आज इन राश‍ि के लोगों की बढ़ सकती है परेशानी, पढ़ें आज का राश‍िफल
वस्त्र, फल,मिठाई एवं.सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 26 November 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि चंद्रमा की स्वराशि है। अन्य ग्रह स्थिति से आज मेष राशि के लोगों को विद्या में सफलता मिलेगी। वृष राशि के लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। मिथुन राशि केे लोगों की जमा पूंजी में वृद्धि होगी। कर्क राशि के लोग थकान एवं आलस्य के शिकार रहेंगे। सिंह राशि के लोग वाहन की खरीदारी आज न करें। कन्या राशि के लोगों के मान- सम्मान म़ें आज वृद्धि होगी। तुला राशि के लोगों को आज आर्थिक संकट का सामना करना पड सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों के प्रेम संबंधों में सुधार होगा। धनु राशि के लोगों को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मकर राशि के लोगों को आज कुछ मानसिक परेशानी रहेगी। कुंभ राशि के लोग जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखेंं। मीन राशि के लोगों को सट्टे में लाभ होगा। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में हल्की वृद्धि होने का अनुमान है। शेयर बाजार सामान्य स्थिति में रहने का अनुमान है। वस्त्र, फल,मिठाई एवं.सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष -आज का दिन आपके अध्ययन, अध्यापन एवं विद्या सफलता के लिए अच्छा एवं सर्वश्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

वृष-आज के दिन विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में  सफलता प्राप्ति करेंगे, नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे कार्य मे सफलता मिलेगी

मिथुन-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कर्क-आज आप थकान और आलस्य के शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

सिंह-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कन्या-आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

तुला-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई-बहन आपको नुकसान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें, अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

वृश्चिक-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

धनु-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपत्ति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे और रूमानी भी होंगे। जीवनसाथी का संग आनंद देगा।

मकर-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कुम्भ-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन-आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।

आज का पंचांग

26 नवंबर 2021

दिन -शुक्रवार

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

तिथि -सप्तमी ०७

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:43

सूर्यास्त-17:18

नक्षत्र- अश्लेषा

योग -ब्रहा

करण-विष्टि

चंद्रमा राशि -कर्क

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-अनुराधा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

हेमन्त ऋतु

दिग शूल -पश्चिम दिशा

राहू काल -10:50से 12:08 दोपहर तक

अभिजीत मुहूर्त -11:44 से 12:32 दोपहर तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.