Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 09 November 2021 : इन राश‍ियों के लोग आज न उठाएं कोई जोख‍िम, हो सकता है नुकसान

Aaj ka Rashifal 09 November 2021 आज कुछ पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 09 Nov 2021 06:46 AM (IST)Updated: Tue, 09 Nov 2021 06:46 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 09 November 2021 : इन राश‍ियों के लोग आज न उठाएं कोई जोख‍िम, हो सकता है नुकसान
आज आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 09 November 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि गुरु ग्रह की प्रथम राशि है। इससे मेष राशि के लोग आज जोखिम न उठाएं। वृष राशि के लोग किसी बड़े काम की योजना बनाएंगे। मिथुन राशि के लोग आज लेन-देन में सावधानी रखेंं। कर्क राशि के लोगों को आज कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। सिंंह राशि के लोगों को आज कार्य में सफलता मिलेगी। कन्या राशि के लोगों को मनोनुकूल लाभ मिलेगा। तुला राशि के लोगों को आज किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों को आज चोट अथवा दुर्घटना का खतरा है। धनु राशि के लोगों को आज यात्रा की संभावना है। मकर राशि के लोग आज जल्दबाजी न करें, नुकसान हो सकता है। कुम्भ राशि के लोगों का आज व्यापार लाभदायक रहेगा। मीन राशि के लोगों का आज फालतू धन खर्च हो सकता है। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी होने का अनुमान है। शेयर बाजार आज सामान्य रहेगा। फल-फूल और प्‍लास्टिक प कागज की बनी वस्तु के बाजार भाव में तेजी रहेगी।  राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

loksabha election banner

मेष-आज आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यह आपके लिए सुखद एवं मंगलकारी रहेगा। कोई बड़ा काम होने से खुशी मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धन प्राप्ति में सुगमता होगी। समय अनुकूल है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। जल्दबाजी न करें।

वृष-आज आपको कुछ पुराने साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा।

मिथुन- आज आप अपने मित्रों का सहयोग करेंगे । मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें। कारोबार ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क-आज आप विवाद को बढ़ावा न दें । कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खराब खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। दौड़भाग से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। आय बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जोखिम न लें।

सिंह-आज आपके कुछ कार्य सफल रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

कन्या-आज आप का कार्य मनोनुकूल लाभ देगा। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। भाग्य अनुकूल है। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रुओं का पराभव होगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं। प्रसन्नता रहेगी।

तुला-आज आपको किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। जल्दबाजी से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक-आज आपको चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा।

धनु-आज आपकी तीर्थदर्शन की योजना फलीभूत होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। यात्रा संभव है। व्यापार ठीक चलेगा। संपत्ति के कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में चैन रहेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें। थकान रह सकती है।

मकर - आज आपके कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुम्भ-आज आपकी डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें। व्यापार लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व रोग से कष्ट संभव है।

मीन-आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से विवाद होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।

आज का पंचांग

09 नवंबर 2021

दिन -मंगलवार

कार्तिक शुक्ल पक्ष

तिथि - पंचमी

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:00

सूर्यास्त-17:45

नक्षत्र-पूर्वाषाढ़ा

योग- धृति

करण-बालव

चन्दमा राशि- धनु

अग्निवास -आकाश

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल - उत्तर दिशा

राहू काल -14:48 से 16:09 शाम तक

अभिजीत मुहूर्त -11:41 से 12:29 दोपहर तक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.