Move to Jagran APP

Horoscope Today 01 July 2022 : चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर आज खोलेगा वृष, मिथुन, कन्या का भाग्य

Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 आज चन्द्रमा कर्क राशि मेंं गोचर कर रहे हैंं जोकि चन्द्रमा की स्वराशि है। इस कारण से आज मेष राशि को विद्या में सफलता मिलेगी। वृष राशि के स्वास्थ्य मेंं सुधार होगा। मिथुन राशि की जमा पूंंजी मेंं वृद्धि होगी।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 06:15 AM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 06:15 AM (IST)
Horoscope Today 01 July 2022 : चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर आज खोलेगा वृष, मिथुन, कन्या का भाग्य
Horoscope Today 01 July 2022 : कर्क राशि वाले थकान एवं आलस्य का शिकार रहेंंगे।

Aaj Ka Rashifal 01 July 2022 : आज चन्द्रमा कर्क राशि मेंं गोचर कर रहे हैंं जोकि चन्द्रमा की स्वराशि है। इस कारण से आज मेष राशि को विद्या में सफलता मिलेगी। वृष राशि के स्वास्थ्य मेंं सुधार होगा। मिथुन राशि की जमा पूंंजी मेंं वृद्धि होगी। कर्क राशि वाले थकान एवं आलस्य का शिकार रहेंंगे। सिंह राशि वाहन की खरीदारी आज ना करें। कन्या राशि के मान- सम्मान मेंं वृदि्ध होगी। तुला राशि को आज आर्थिक संकट का सामना करना पड़़ सकता है।

loksabha election banner

वृश्चिक राशि के प्रेम सम्बन्धों मेंं सुधार होगा। धनु राशि को जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मकर राशि को आज कुछ मानसिक परेशानी रहेगी। कुम्भ राशि जीवन साथी से तालमेल बनाकर रखेंं। मीन राशि को सट्टे में लाभ होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार शेयर बाजार सामान्य स्थिति मेंं रहने की सम्भावना है। वस्त्र, फल, मिठाई एवं सब्जी के बाजार भाव मेंं तेजी रहेगी।

आज का पंचांग

01 जुलाई 2022

दिन - शुक्रवार

आषाढ शुक्ल पक्ष

तिथि- द्धितीय 02

व्रत - गुप्त नवरात्र

शक 1944 संवत 2079

सूर्योदय -05:35

सूर्यास्त-18:28

नक्षत्र - पुष्य

योग - व्याघात

करण- कौलव

चन्द्रमा - कर्क राशि

अग्निवास - आकाश

सूर्य नक्षत्र- आर्द्रा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

वर्षा ऋतु

दिग शूल - पश्चिम दिशा

राहू काल -10:30 पूर्वाहन से 12:00 अपराहन तक

अभिजीत मुहूर्त -12:01 से 12:49 घटी पल

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज का दिन आपके अध्ययन अध्यापन एवं विद्या सफलता के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगे तथा नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे। खिलाड़ी लोग अपने खेल में अपने श्रेष्ठतम प्रदर्शन के लिए सम्मान या पदक प्राप्त करेंगे।

वृष-आज का दिन विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य मे सफलता प्राप्ति करेगें नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यापार में उन्नति के उद्देश्य से किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे कार्य मे सफलता मिलेगी।

मिथुन-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कर्क-आज आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। संतान से भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने उद्देश्य की पूर्ति में सफल होंगे।

सिंह-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवन साथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं।

कन्या-आज आपका सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

तुला-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। आपके छोटे भाई बहन आपको नुक्सान पहुंचाने की चेष्टा कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है। आज का दिन आपके स्वास्थ्य व निवेश कार्य के लिए शुभ नहीं रहेगा।

वृश्चिक-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए समान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद्द होगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपके सहपाठी आपकी पढ़ाई में सहायता करेंगे। यदि आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें।

धनु-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है। अपने कार्य में व्यस्त रहेगे और रूमानी भी होंगे।

मकर-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने संतान से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा या उन्हें उन्हें एक पुरस्कार या समाज में सम्मान प्राप्त होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कुम्भ-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाये रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद विवाद से बचें। किसी अशुभ समाचार से निराशा हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन-आज का दिन जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप थोड़ा रूमानी हो जाएंगे। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए सांझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खाने पीने के मामले में सावधान रहें। रोजाना नियमित रूप से व्यायाम करें। किसी महिला को न सताएं और महिलाओं से अच्छा व्यवहार रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.