Move to Jagran APP

लॉकडाउन तोड़ने के 25 आरोपित गिरफ्तार, 12 वाहन सीज

लॉकडाउन तोड़ने के आरोपितों के खिलाफ सख्ती जारी है। गुरुवार को पुलिस ने कई के चलान किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 02:43 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 02:43 AM (IST)
लॉकडाउन तोड़ने के 25 आरोपित गिरफ्तार, 12 वाहन सीज
लॉकडाउन तोड़ने के 25 आरोपित गिरफ्तार, 12 वाहन सीज

मुरादाबाद, जासं : लॉकडाउन तोड़ने के आरोपितों के खिलाफ सख्ती जारी है। गुरुवार को पुलिस ने लॉकडाउन तोड़ने के 25 आरोपितों को जहां गिरफ्तार किया, वहीं 780 वाहनों का चालान काटते हुए पुलिस ने 12 वाहन सीज किये।

loksabha election banner

लॉकडाउन चार में दो पहिया और चार पहिया वाहन की सवारी को लेकर पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत दो पहिया वाहन पर सिर्फ एक व्यक्ति के ही सवार होने की अनुमति है। वाहन पर दूसरी सवारी यदि महिला है तो उसके भी सिर पर हेलमेट होना अनिवार्य है। इसके अलावा चार पहिया वाहन पर चालक समेत कुल तीन लोगों को सवार होने की अनुमति है। कोरोना काल में पुलिस के इन दिशा निर्देशों व हिदायतों पर अमल नहीं हो रहा है। लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में विभिन्न थानों में 37 लोगों के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हुए, इनमें से 25 की गिरफ्तारी पुलिस ने की। 3,013 वाहनों को रोककर उनके चालकों से घर निकलने का कारण पूछा गया। जवाब न मिलने पर 780 वाहनों का चालान काटा गया। कागजात के अभाव में 12 वाहन सीज हुए। शमन शुल्क के रूप में चालकों से 2,13,500 रुपये की वसूली की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.