हैवानियत की शिकार सम्भल की 220 बेटियों को है न्याय का इंतजार Sambhal News
एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि दुष्कर्म के चार और पॉस्को एक्ट के छह ऐसे मामले में है जिनमें अभी तक चार्जशीट दाखिल नहीं हुई है। उनमें भी चार्जशीट जल्द ही दाखिल कर दी जाएगी।
सम्भल, जेएनएन। जिले में 220 दुष्कर्म पीडि़ताओं को इंसाफ का अभी इंतजार है। अदालत में दुष्कर्म के करीब 220 मुकदमे लंबित पड़े हैं। जबकि कुछ मामलों में अभी तक चार्जशीट भी नहीं लग पाई है। रजपुरा व नखासा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने के बाद ङ्क्षजदा जलाकर मारने की घटना के आरोपितों को भी सजा नहीं मिल सकी है। करीब 145 मुकदमे ट्रायल पर हैं, जिनमें जल्द ही सजा होने की उम्मीद है।
यह है पूरा मामला
यह कहना गलत नहीं होगा कि सम्भल जिले में पिछले एक साल के भीतर दुष्कर्म व छेडख़ानी की घटनाओं में आरोपितों को सजा दिलाने में पुलिस तेजी दिखा रही है। ऐसी घटनाओं में तत्काल चार्जशीट लगाकर पुलिस आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में भी पैरवी कर रही है। इसके बाद भी दुष्कर्म के लगभग 220 मामले अदालत में लंबित पड़े हैं। 145 मुकदमे ट्रायल पर है।
दुष्कर्म के बाद कर दी थी महिला की हत्या
लगभग डेढ़ वर्ष पहले रजपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे ङ्क्षजदा जलाकर मार दिया गया था। इस मामले में भी पुलिस ने आनन-फानन में आरोपितों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन अभी तक यह मामला अदालत में लंबित है। वहीं इसी माह नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी में युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसे ङ्क्षजदा जला दिया था। इस मामले में भी पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। अब जिले में दुष्कर्म के चार और पॉस्कों एक्ट के छह ऐसे मामले में जिनमें अभी तक चार्जशीट दाखिल पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।