Move to Jagran APP

लॉकडाउन उल्लंघन में 10 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज

लॉकडाउन उल्लंघन में 10 गिरफ्तार 14 वाहन सीज।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 02:30 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 02:30 AM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन में 10 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज
लॉकडाउन उल्लंघन में 10 गिरफ्तार, 14 वाहन सीज

मुरादाबाद, जेएनएन। लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने बाजार खोलने की अनुमति भले ही दी हो लेकिन, शारीरिक दूरी के नियमों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। शनिवार को जिले में लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने जहां 26 आरोपितों के खिलाफ 18 मुकदमे पंजीकृत किए, वहीं 14 वाहन सीज करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

शनिवार को जिले में 63 स्थानों पर बेरिकेडिग लगाकर पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। 3,259 वाहनों को रोककर जांच की गई। वाहन चालकों से घर से निकलने का कारण पूछा गया। जवाब ना देने पर 939 वाहनों का चालान कटा गया। 14 वाहन सीज कर दिए गए। शमन शुल्क के रूप में चालकों से 2,11,900 रुपये की वसूली की गई। मुरादाबाद में लॉकडाउन तोड़ने पर अब तक 6653 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। 6583 आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। 2,01,220 वाहन चालकों से पूछताछ की गई है। 53,238 वाहनों का चालान काटा गया है। 1,366 वाहन सीज हुए हैं और शमन शुल्क के रूप में 64,21,800 रुपये की वसूली की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.