वाहन के धक्के से युवक की गई जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से संजय (24) की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के पतुलखी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन के चपेट में आने से संजय (24) की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लालगंज थाना क्षेत्र के छाहुर गांव निवासी संजय पुत्र नरेश स्थानीय एक म्यूच्यूअल फंड कंपनी में कार्यरत थे। मंगलवार की रात को तुलसी गांव से छाहुर स्थित अपने घर आते समय अज्ञात वाहन के चपेट में आने से पतुलखी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को तुरंत नहीं हो पाई रात में साढ़े दस बजे हुए इस घटना के बाद रात दो बजे तक किसी को जानकारी नहीं हुई थी और संजय लावारिस अवस्था में वही मृत अवस्था में पड़े रहे। रात में पुलिस गश्त में निकली तो बाइक के साथ युवक को सड़क पर गिरा देख पास पहुंचकर देखा तो संजय की मौत हो चुकी थी। पुलिस कर्मियों ने जेब से मोबाइल निकाल कर के डायल किए तब शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और वही गांव के लोग गमगीन है।