विषैले जंतु के काटने से युवक की गई जान
पुलिस चौकी क्षेत्र के निकरिका गांव में किसी विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर दूसरे दिन गुरुवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जागरण संवाददाता, राजगढ़ (मीरजापुर) : पुलिस चौकी क्षेत्र के निकरिका गांव में किसी विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर दूसरे दिन गुरुवार को पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निकरिका गांव निवासी रामा (40) पुत्र जगन्नाथ बुधवार की रात अपने घर के बरामदे पर सोया हुआ था। इसी दौरान आधी रात बाद उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया। एहसास होने पर उसने घरवालों को बताया कि किसी ने मुझे काट लिया है। जिसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों द्वारा उसे इलाज एवं झाड़-फूंक करवाया गया लेकिन उसकी जान को नहीं बचाया जा सका। घटना के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।