लेखपालों की समस्याओं का तत्काल हो निराकरण
महुवरिया स्थित सदर तहसील के सभागार में नव निर्वाचित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। जिसमें लेखपालों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा ने कहा कि सरकार लेखपालों की समस्याओं के निदान नहीं कर रही है। कहाकि लेखपालों की समस्याओं का निदान किया जाए।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : महुवरिया स्थित सदर तहसील के सभागार में नव निर्वाचित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई। लेखपालों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर मिश्रा ने कहा कि सरकार लेखपालों की समस्याओं का निदान नहीं कर रही है।
जिला मंत्री अवनीश पटेल ने कहा कि एसीपी को समय से लगाया जाए, जीपीएफ पासबुक बनाया जाए तथा बकाया एरियर का भुगतान किया जाए। महिला लेखपाल कर्मचारियों के लिए अलग से शौचालय बनवाया जाए। लेखपालों को बैठने लिए चार तहसीलों में व्यवस्था की जाएगी। ओम प्रकाश उपाध्याय, लेखपाल भीमसेन सक्सेना, तनवीर शौकत, शैलेंद्र पाल, शुभम श्रीवास्तव ने लेखपालों की समस्याओं के समाधान की मांग की। विनु यादव, धीरज किशोर ¨सह, जगदीश ¨सह, कृष्ण शंकर मिश्रा, विजय शंकर यादव, इश नरायन तिवारी आदि मौजूद रहे।
महिला शौचालयविहीन है तहसील
मीरजापुर : जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। बावजूद इसके जिले के चारों तहसीलों में ही महिला लेखपालों के लिए शौचालय नहीं बनवाया गया है। महिलाओं के लिए अलग शौचालय नहीं होने के कारण महिला लेखपालों व परिसर में आने वाली अन्य महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में महिला लेखपालों ने शौचालय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।