धूमधाम से निकलेगी राम जन्मोत्सव की शोभा-यात्रा
जासं, मीरजापुर : नगर के भटवा पोखरी मोहल्ले में मंगलवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति क
जासं, मीरजापुर : नगर के भटवा पोखरी मोहल्ले में मंगलवार को श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की बैठक में 25 मार्च को रामनवमी के दिन निकलने वाली शोभायात्रा के संबंध में विचार विमर्श किया गया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। 23 मार्च को स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से मोटर साइकिल जुलूस निकलेगा। जो नगर भर भ्रमण करेगा। शोभायात्रा पिछली बार प्रदेश में पहले स्थान पर थी इस बार ऐतिहासिक बनाने का प्रयास चल रहा है। कहा कि शोभायात्रा के लिए कार्यकर्ता जीजान से जुट जाए। विश्व ¨हदू परिषद के जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल ने शोभायात्रा समिति की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि यात्रा ऐतिहासिक होगी। संचालन मयंक गुप्ता ने किया। ओमप्रकाश गुप्ता, महेश तिवारी आदि थे।