नागरिक संशोधन अधिनियम की भ्रांतियों को दूर करें कार्यकर्ता
नागरिक संशोधन अधिनियम की भ्रांतियों को दूर करें कार्यकर्ता
जासं, मीरजापुर : बरौंधा कचार में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 घर घर संपर्क अभियान समीक्षा किया। कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर अधिनियम को लेकर लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करें। बैठक में मंडल प्रभारियों का प्रवास निश्चित किया गया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वाराणसी की जनता द्वारा चुनी गई पहली महापौर के तौर पर उनके कार्यो को आज भी स्मरण किया जाता है। दिनेश प्रताप सिंह, हेमंत त्रिपाठी, राजेश सिंह, लाल बहादुर सरोज, इंद्र कुमार सिंह, कौशल श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, भावेश शर्मा, शिव कुमार सिंह, निर्मला राय, राम अवध पांडेय रहे।