Move to Jagran APP

वृद्धा के साथ अश्लील हरकत, विरोध पर पीटा

अदलहाट थानाक्षेत्र के बरेंव गांव की एक वृद्ध महिला के साथ एक कलयुगी व्यक्ति ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने बुरी तरह पिटाई कर दी गई और महिला के मुंह में हाथ डाल दिया जिससे उनका जबड़ा तक फट गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है और पीड़ित महिला के नाती ने पुलिस को शिकायत देकर जांच की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 06:53 PM (IST)
वृद्धा के साथ अश्लील हरकत, विरोध पर पीटा
वृद्धा के साथ अश्लील हरकत, विरोध पर पीटा

जागरण संवाददाता, अदलहाट (मीरजापुर) : अदलहाट थानाक्षेत्र के बरेंव गांव की एक वृद्ध महिला के साथ एक व्यक्ति ने अश्लील हरकत करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला के मुंह में हाथ डाल दिया, जिससे उनका जबड़ा फट गया। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पीड़ित महिला के नाती ने पुलिस को शिकायत देकर जांच की मांग की।

loksabha election banner

अदलहाट थानाक्षेत्र के बरेंव ग्राम निवासी 80 वर्षीय महिला घर का दरवाजा खुला छोड़कर सो गई। रात करीब ग्यारह बजे घर में कोई व्यक्ति घुस गया। महिला के पास जाकर अश्लील हरकत करने लगा। वृद्ध महिला ने जब विरोध किया तो उस अज्ञात सख्स ने महिला के मुंह में ही अपना हाथ डाल दिया जिससे वह कुछ नहीं कर पाई। इससे महिला का जबड़ा फट गया। शोरगुल मचने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते वह व्यक्ति फरार हो चुका था। रात में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और महिला को इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायल महिला के नाती ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही ऐसी हरकत करने वाले को पुलिस गिरफ्तार करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.